DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सड़क पर बस लगाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

September 12, 2021
Dbg

12.09.2021 (पटना) : आईएसबीटी के अंदर अब सभी बसों के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था कर दी गई है तथा सभी बसों की पार्किंग टर्मिनल के अंदर जारी है। किंतु टर्मिनल के अंदर पार्किंग नहीं करने तथा सरकारी आदेश की अवहेलना कर सड़क पर पार्किंग करने वालों के विरुद्ध आज विशेष अभियान चलाया गया तथा कड़ी कार्रवाई की गई। सरकारी आदेश की अवहेलना कर सड़क पर पार्किंग करने वाले 12 बसों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए रुo 66500 का जुर्माना किया गया तथा वसूली की गई। बस छोड़ कर भागने पर बस को जप्त कर क्रेन से हटाया गया। डीएम ने अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को सक्रिय एवं तत्पर होकर वैसे बसों को चिन्हित करने, जुर्माना करने, परमिट रद्द करने तथा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। तदनुसार अपेक्षित एवं विधि सम्मत कार्रवाई जारी है। डीएम द्वारा प्रदत्त निर्देश के आलोक में सड़क पर पार्किंग नहीं करने के लिए मायकिंग कराई गई तथा जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। डीएम ने जोर देकर कहा है कि मीठापुर बस स्टैंड को पूरी तरह से आईएसबीटी में शिफ्ट कर दिया गया है तथा अपेक्षाकृत बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई है। इसलिए सभी बसों की पार्किंग एवं परिचालन आईआरसीटीसी से ही होगा। सरकारी आदेश का उल्लंघन कर सड़क पर बस लगाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

September 12, 2021
Dbg

11.09.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह अतिरिक्त प्रभार वित्त व वाणिज्यकर तथा नगर विकास एवं आवास विभाग तार किशोर प्रसाद द्वारा दरभंगा जिले के राजस्व वसूली एवं नगर विकास विभाग की कार्यों की समीक्षा की गयी। वाणिज्यकर विभाग के अपर आयुक्त, वाणिज्य कर ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अगस्त तक 4220 करोड़ रूपये की वसूली हुई है। इस प्रकार 41.9 प्रतिशत् की वृद्धि हुई है। निबंधन विभाग ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य के विरुद्ध 94.60 प्रतिशत् राजस्व प्राप्ति हुई है।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 118.6 प्रतिशत् वसूली हुई है, 20 करोड़ रूपये का लक्ष्य निर्धारित था, अबतक 23.80 करोड़ रूपये वसूली हुई है। खनन विभाग द्वारा बताया गया कि 3 करोड़ 35 लाख रूपये की वसूली की गयी है, जो लक्ष्य का 87.84 प्रतिशत् है। राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने बताया कि 6.84 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई हैं, जो लक्ष्य का 41 प्रतिशत् है। नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 35 योजनाएँ पूर्ण की गयी हैं। दरभंगा बस स्टैंड के संबंध में डीएम ने बताया कि दरभंगा बस स्टैंड को नगर विकास विभाग में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि इसका विकास किया जा सके। स्थानीय सांसद व विधायक की माँग पर बस स्टैंड को नगर विकास विभाग में शामिल करने की स्वीकृति देने, 14 करोड़ रूपये की लागत से महराजी पूल का निर्माण एवं लोक सेवा का अधिकार अधिनियम नगर निकाय क्षेत्र में भी लागू करने की सहमति उपमुख्यमंत्री ने दी। पंडासराय से कगवा गुमटी तक नाला निर्माण के संबंध में भी अग्रेतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर डीएम द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही बैठक में सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं नगर विधायक संजय सरावगी द्वारा उन्हें मधुबनी पेंटिंग वाला पाग व शाल प्रदान तथा माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

मखाना एवं मधुबनी पेंटिग में विशेष कार्य करने का निर्देश

September 12, 2021
Dbg

11.09.2021 (दरभंगा) : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय के माननीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में दरभंगा जिले में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जीविका, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जीविका के डी.पी.एम. ने बताया कि दरभंगा में लगभग 05 लाख जीविका दीदी हैं, जिन्हें बैंक ऋण 01 प्रतिशत् ब्याज पर उपलब्ध कराकर रोजगार सृजन करवाया जा रहा है। इसमें 06 सौ करोड़ रूपये की निधि निवेशित है। साथ ही 4.5 करोड़ रूपये का रिभलविंग फंड लगा हुआ है। मंत्री ने मखाना एवं मधुबनी पेंटिग में विशेष कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसोई की सामाग्री यथा - मशाला, अनाज, सब्जी जीविका दीदीयों के माध्यम से उत्पाद करवाया जा सकता है।

इसकी मार्केटिंग की व्यवस्था प्रशासन के स्तर पर करनी होगी। इसमें रोजगार के असीम संभावना है। सत्तू, चुरा में अलग-अलग फ्लेवर डालकर पैकेजिंग की जा सकती है। टमाटर, केला, अदरक एवं लहसून का पाउडर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वंय सहायत समूह के सदस्य की संख्या 2.35 करोड़ से बढ़ 8 क0रोड़ हो गया है और 80 हजार करोड़ रूपये की निधि को बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रूपये कर दिया गया है। एन.पी.ए. भी 9.58 प्रतिशत् से घटकर 2.5 प्रतिशत् हो गया है। उन्होंने डी.एम.पी. (जीवका) को कहा कि जीविका दीदी के लिए इस प्रकार की योजना बनायी जाए कि वह वर्ष में कम से कम 01 लाख रूपये की आमदनी कर सके। इसके लिए उन्हें पूसा कृषि विश्वविद्यालय से भी सहयोग प्राप्त करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि फूल की खेती को भी प्रोत्साहन दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि 01 लाख 99 हजार 547 आवासों की स्वीकृति अबतक प्रदान की गयी है। जिनमें से 01 लाख 49 हजार 186 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। मिशन होली के दौरान 10 अप्रैल को 41 हजार घरों में गृह प्रवेश कार्यक्रम करवाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 03 लाख 86 हजार 614 शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। मनरेगा के तहत अप्रैल से जून तक 42 हजार 280 लोगों को जोड़ा गया है। 06 हजार नये जॉब कार्ड बनाये गये है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 367 सड़कों का निर्माण कराया गया है।

बैठक में सांसद गोपाल जी, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारीगण एवं जीविका के दीदीगण उपस्थित थे।

पंचायत चुनाव को लेकर डी.एम. ने की बैठक, आई.टी. सेल को मजबूत कर लेने का निर्देश

September 12, 2021
Dbg

10.09.2021 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सभी कोषांग के वरीय/नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा पंचायत चुनाव के लिए दिये आवश्यक निर्देश का स्मरण कराते हुए उसे पूर्ण कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में किसी एक सरकारी भवन को कलस्टर बनाना है, जो उस पंचायत के सभी मतदान केन्द्रों से न्यूनतम दूरी पर हो, यानि बीच में हो।

कलस्टर पर ही सेक्टर पदाधिकारी एवं अतिरिक्त ई.वी.एम. रहेगा और किसी मतदान केन्द्र से ई.वी.एम. में खराबी की सूचना मिलने पर कलस्टर से ही नया ई.वी.एम. उस मतदान केन्द्र पर भेजा जाएगा। ई.वी.एम. कम्सिनिंग (ई.वी.एम. में मतपत्र लगाना) मतदान केन्द्र पर ही की जाएगी। इसके लिए कुशल कर्मी का चयन कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्याप्त संख्या में दो पहिया वाहन की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में ई.वी.एम. बदलने में आधे घंटे से अधिक विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अपने आई.टी. सेल को मजबूत कर लेने का निर्देश दिया, ताकि ऑनलाइन कार्य शीघ्र किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का 15 सितंबर तक भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्वयं भी मतदान केन्द्रों का सत्यापन करें। सभी मतदान केन्द्रों में बिजली का कनेक्शन करवा लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्याप्त संख्या में टेबुल की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। क्योंकि 06 वोटिंग कंपार्टमेंट प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बनाया जाना है। मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र संख्या, वार्ड नम्बर, पंचायत का नाम अंकित करवा लेने का निर्देश दिया गया।

प्रखण्ड एवं अनुमण्डल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर लेने को कहा गया। कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के लिए प्रखण्ड स्तर पर कोषांग का गठन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में कर लें। मतदाता सूची का विखण्डीकरण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी एवं पी.सी.सी.पी. का डिस्पैच प्रखण्ड मुख्यालय से ही होगा, इसकी व्यवस्था कर ली जाए। आदर्श आचार संहिता के संबंध में बताया गया कि जो योजना स्वीकृत है, जी.पी.डी.पी. में उसकी प्रविष्टि है तथा पूर्व से काम चल रहा है, उसी योजना में काम होगा। नई योजना नहीं ली जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को थाना स्तर पर कैम्प कर धारा 107 के प्रस्ताव को निपटाने एवं बाउण्ड भरवाने हेतु शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो गंभीर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, उन्हें चुनाव के दौरान थाना पर परेड कराया जाए तथा मतदान के दौरान थाना पर रोक कर रखा जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बार्षिक खेल कार्यक्रम जारी

September 01, 2021
Dbg

01.09.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार कला, सस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 जारी कर दी गई है। राज्य सरकार खेलकूद स्पर्धा को सभी जिलों में आयोजित कर सूदुर गामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन , अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान कर बिहार के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता खेलो इंडिया में सहभागिता दिलाई जाती है। जिला राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की सफलता के लिए विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला खेल संघ, खेल प्रर्वतक, खेल विशेषज्ञों व जिला के विशिष्ट खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षाकों आदि की सहयोग अपेक्षित है। बिहार सरकार के अन्तर्गत कला,संस्कृति एवं युवा विभाग खेल के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसके अंतर्गत जहाँ एक ओर राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर खिलाडियों के बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से उनके प्रर्दशन निखारने का प्रयास भी किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता माह दिसम्बर 2021 के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो जायेगी, क्योकि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता माह जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में प्रारम्भ हो रही है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 4 से 5 दिनों के अन्दर सपन्न की जायेगी।जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की निर्धारित तिथि के एक सप्ताह पूर्व यथा सरकारी विद्यालय, सी0 बी0 एस0 ई०, आई0 सी0 सी0 एस से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय की क्यों न हो खेल कार्यालय में विहित प्रपत्र में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के वक्त खिलाड़ी का आधार कार्ड सलंग्न करना होगा अन्यथा पतियोगिता संभव नहीं होगी। जिला , राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालक / बालिका की हागी। जिला राज्य स्तरीय विद्यालय खेल पतियोगिता में विभाग द्वारा खेलों की तीन सूची जारी की गई है, प्रथम-अनिवार्य खेल / द्वितीय- चिन्हित खेल तथा तृतीय- ओपेन ट्रायल खेल| जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिला के खिलाड़ियों / दरभंगा जिला में पदस्थापित सभी शारीरिक शिक्षकों / प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को खिलाड़ियों के साथ खेल का अभ्यास प्रारम्भ कर देनी चाहिए ताकि दरभंगा जिला को मेडल मिल सके ।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।