DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सरकारी जमीन पर सघन वृक्षारोपण कराने का निर्देश

August 23, 2022
Dbg

22.08.2022 (दरभंगा) : राजीव रौशन की अध्यक्षता में मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 58 लाख 85 हजार 832 मानव दिवस रोजगार सृजित किए गए हैं। 2021 में 31 जुलाई तक 50 लाख मानव दिवस सृजित किए गए थे,विगत वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष की स्थिति बेहतर है। जिलाधिकारी ने लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी से धीमी प्रगति के लिए जवाब तलब किया। जिनमें हायाघाट, बेनीपुर, बहेड़ी एवं बहादुरपुर शामिल रहे, वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओं के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन हेतु लक्ष्य के अनुरूप जॉब कार्ड नहीं बनवाने के लिए निचले पायदान पर रहने वाले प्रखंडों से जवाब तलब किया गया। डीएम ने कहा कि मनरेगा में ज्यादातर रोजगार उन्हीं लोगों को मिलता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं। अनुसूचित जाति और महिलाओं को अधिक से अधिक इस योजना से जोड़ा जाए।

बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति को मनरेगा में रोजगार प्रदान करने का राज्य औसत 22 प्रतिशत है जबकि दरभंगा का 9.2 प्रतिशत है। इसी प्रकार महिलाओं को राज्य स्तर पर रोजगार देने का प्रतिशत 68 है, जिसे प्राप्त करने का निर्देश दिए गए। जिन प्रखंडों में महिलाओं को रोजगार देने का प्रतिशत कम रहा, उन्हें सख्त हिदायत देते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। विगत वर्षों में मनरेगा की योजनाओं को पूर्ण करने की स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि कई प्रखंड में वर्ष 2019-20 की काफी योजनाएं अपूर्ण हैं, जिनमें केवटी, तारडीह मुख्य रूप से शामिल रहे। डीएम ने चेतावनी देते हुए सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के तहत दी जाने वाली 90 दिनों का काम व भुगतान की गई मजदूरी की समीक्षा में पाया गया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी एवं मनिगाछी में काफी लोगों की मजदूरी देय है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों प्रोग्राम पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि आवास योजना में मनरेगा की मजदूरी लंबित नहीं रहनी चाहिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि जो योजना पूर्ण हो गई हो उसकी देय राशि लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा के तहत मजदूरी का स-समय भुगतान, स-समय एमबी बुक करने, स-समय मास्टर रोल भरने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दरभंगा जिले को 6.18 लाख पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया। वर्तमान में 2 लाख 40 हजार पौधारोपण कराया गया है।

डीएम ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सरकारी जमीनों की सूची प्राप्त कर उनपर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर पौधारोपण करना चाहता है तो कार्यक्रम पदाधिकारी निर्धारित दर पर आवश्यकतानुसार उस व्यक्ति को पौधा उपलब्ध करावें। अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने बताया कि दरभंगा के 94 में से 38 सरोवर पर कार्य पूर्ण हो गया है, शेष पर कार्य जारी है। डीएम ने अमृत सरोवर के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ मनरेगा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

मखाना को "मिथिला मखाना" के नाम से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) पंजीकृत किया गया

August 23, 2022
21.08.2022 (दरभंगा) : मखाना सिर्फ मखाना नहीं अब "मिथिला मखाना" के नाम से जाना जाएगा। उक्त बातें सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर आठ करोड़ मिथिलावासियों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के ऐतिहासिक कार्य किया है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मिथिला क्षेत्र का प्रमुख फसल मखाना को "मिथिला मखाना" के नाम से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) पंजीकृत किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए संपूर्ण मिथिलावासी की ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के प्रति कृतज्ञता प्रकट किए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि मखाना का जीआई टैग मिथिला मखाना के नाम हो इसके लिए वह वर्षों से प्रयासरत थे और 24 अगस्त 2020 को केंद्रीय मंत्री को पत्र के माध्यम से तत्पश्चात लोकसभा में 03 फरवरी 2021 एवं विगत शीतकालीन सत्र में 01 दिसंबर 2021 को शून्य काल के दौरान प्रश्न भी किए थे। इसके अलावा वह दशकों से मखाना के बेहतर उत्पादन, विकास एवं व्यापार की समुचित व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर प्रयासरत रहें है और अनेकों बार संबंधित मंत्री से मिलकर अनुरोध कर चुके हैं, इसके अलावा वह विभिन्न बैठक में भी इस विषय को प्रमुखता से रखते आ रहे है, जिसके फलस्वरूप आज यह सुखद समाचार मिथिलवासियों को प्राप्त हुआ है। इससे पहले एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत "मखाना" के उत्पादन एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा जिला को प्रधानमंत्री अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि अब यहां का मखाना का मिथिला मखाना के नाम से ग्लोबल मार्केट में प्रचलित होगा और व्यापारिक क्षेत्र में एक बेहतर मुकाम प्राप्त करेगा। जिसका सीधा लाभ दरभंगा एवं मिथिला के कृषकों, व्यापारियों और उद्यमियों को मिलेगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तब से मिथिला में विकास को एक नई दिशा मिली है।

प्रधानमंत्री जी स्वयं मिथिला के इतिहास, धरोहर, खानपान, संस्कृति सहित कई चीजों को नजदीक से समझने के इच्छुक रहें है और वह दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला के विकास को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब वह प्रधानमंत्री से मिले थे तो प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया था की वह स्वयं प्रतिदिन मखाना का सेवन करते है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि विगत केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री द्वारा वोकल फॉर लोकल एवं एमएफएस के तहत मखाना सहित अन्य उत्पादों के बेहतर विकास और ग्लोबल मार्केटिंग हेतु दस हजार करोड़ रुपया प्रावधान किया गया था और इसके अलावा इसके बेहतर विकास हेतु कई और योजना चलाया जा रहा है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यकाल में दरभंगा में स्थापित मखाना अनुसंधान केंद्र जो पहले राष्ट्रीय स्तर का अनुसंधान केंद्र हुआ करता था, परंतु पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत इसका राष्ट्रीय दर्जा समाप्त कर दिया गया था। उसे पुनः राष्ट्रीय दर्जा दिलाने हेतु प्रधानमंत्री एवं लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिल चुके है, और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे पुनः राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हो जाएगा।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही मखाना की माला के साथ किए थे और जब वह लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए तो मिथिला की वेशभूषा के साथ साथ मखान की माला पहनकर पहली बार लोकतंत्र के मंदिर में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक अवसर पर वरिष्ठ लोगों को मखान का माला देकर सम्मान करते आए है, जिस कारण देशभर में लोग उन्हें मखाना का ब्रांड एम्बेसडर समझने लगे है

लहेरियासराय चट्टी गुमती पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति मिल गयी, निविदा भी प्रकाशित

August 23, 2022
17.08.2022 (दरभंगा) : दरभंगा के विकास हेतु मेरा एक और प्रयास हुआ सफल। सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा की दरभंगा के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग रेलवे समपार फाटक संख्या-21 (लहेरियासराय चट्टी गुमती) और रेलवे समपार फाटक संख्या-2 SPL (बेला गुमती) 10532.19 लाख की लागत से आरओबी निर्माण को स्वीकृति मिल चुका है और इसके निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु निविदा भी प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समपार फाटक संख्या -21 लहेरियासराय चट्टी गुमती पर 5543.78 लाख वहीं समपार फाटक संख्या - 2 spl बाघ मोड़ - दिल्ली मोड़ के बीच स्थित गुमती पर 4988.41लाख की लागत से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को इसकी निविदा प्रकाशित हुई, जो एनडीए के मंत्रियों का आखिरी कार्यदिवस था। उक्त बातें सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में ही 80 करोड़ की लागत दोनार गुमती, 36 करोड़ की लागत से पंडासराय गुमती, 101 करोड़ की लागत से बेला गुमती पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति दिया जा चुका है। वर्तमान में शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण आम नागरिकों को आए दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरभंगा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण आरओबी की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि दरभंगा में इस सभी आरओबी के बन जाने से यातायात सुगम होगा और लोगों को शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दरभंगा में अधिक से अधिक सड़क एवं आरओबी के निर्माण हो इसको लेकर वह आगे भी प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि दरभंगा के विकास के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है।

राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुलकर काम करेंगे

August 15, 2022
Dbg

15.08.2022 (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह में आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा डॉ. मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रा.अ.नि (प्रशि) मो. मारूफ हुसैन ने परेड का समादेशन किया। द्वितीय परेड समादेशक प्रा.अ. नि.(प्रशि.) विष्णु देव पासवान द्वारा किया गया। परेड में बी.एम.पी-13, डी.ए.पी (पुरुष/ महिला), गृह रक्षा वाहिनी, एवं फायर बिग्रेड के एक-एक प्लाटुन जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्रमशः एसएसपी अवकाश कुमार, डीएम राजीव रौशन एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा, ललन मोहन प्रसाद को समादेशक एवं जवानों द्वारा उचित सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला को संबोधित करते हुए आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल ने कहा कि :- 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दरभंगा के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, दरभंगा जिला के सम्मानित नागरिकगण, भाईयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों। सर्वप्रथम मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ, साथ ही आप सभी को देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूँ। इस पावन अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, सभी स्वतंत्रता सेनानी एवं उन सभी वीर सपूतों का शत्-शत् नमन करते हैं, जिनकी कुर्बानी ने हमें स्वतंत्रता दिलायी।

स्वतंत्रता संग्राम में मिथिलावासियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। इस वर्ष भी दरभंगा जिला सहित सम्पूर्ण बिहार विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 (कोरोना) की लहर से प्रभावित रहा। लोगों को इस महामारी से बचाव हेतु 12 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण कराया गया है एवं प्रिकॉशनरी डोज देने का अभियान जारी है। स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। संभावित बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सभी प्रकार की तैयारी की गयी है। जननी बाल सुरक्षा योजना अन्तर्गत शत्-प्रतिशत् गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 01 लाख 92 हजार आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराया गया है। मनरेगा के माध्यम से 02 लाख 17 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा 05 लाख 32 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु इस वर्ष दरभंगा जिला के 100 ग्राम पंचायतों का चयन कर कार्य योजना तैयार किया गया। इसके साथ ही दरभंगा जिला के महादलित टोलों/भूमिहीन परिवारों के लिए 208 अदद सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जा चुका है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत जल संरचनाओं को चिन्ह्ति कर उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति पोशाक योजना, वासगीत भूमि योजना, दशरथ माँझी कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं को अधिकार, हर घर बिजली लगातार, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियां, शौचालय निर्माण-घर का सम्मान एवं अवसर बढ़े आगे पढ़ें इत्यादि महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4401 आवेदकों को 79 करोड़ 79 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 9,847 आवेदकों के खाते में 14 करोड़ 09 लाख रूपये उपलब्ध कराये गये हैं। कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 24,842 युवाओं को बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा तथा संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार का संकल्प है सभी को शिक्षा मिले। इस वर्ष वर्ग - 08 तक के 05 लाख 19 हजार 358 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराया गया है।

दरभंगा में 24 कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें अनुसूचित जाति/जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2400 बालिकाओं को शिक्षा/आवासन/भोजन/पोशाक/छात्रवृत्ति एवं बीमा के साथ अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत 4300 बच्चों की पहचान कर उनके दिव्यांगता के अनुरूप सहाय उपकरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा में समावेशन किया गया है। “ICT@School” कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष जिला के 70 मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में Information & Communication Technology Lab अधिष्ठापन कर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्नयन बिहार कार्यक्रम के अन्तर्गत 347 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित है। जल-जीवन-हरियाली योजना के अर्न्तगत वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 2436 विद्यालयों में वर्ग - 08 तक के 03 लाख 62 हजार 991 छात्र/छात्राओं को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 92 हजार अन्त्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम एवं 33 लाख 60 हजार पूर्वीक्ता प्राप्त श्रेणी के परिवारों को प्रति परिवार प्रतिमाह 05 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

मद्य निषेध अभियान के तहत ड्रोन के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2022 में 08 लाख 15 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया है तथा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अबतक 45 हजार मामलों का निष्पादन किया गया है। जिले में लगातार सड़क, पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले में 12 बड़ी सड़कों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अन्तर्गत 02 लाख 35 हजार 755, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अन्तर्गत 01 लाख 43 हजार 734 लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। कबीर अन्तेष्ठि योजना के अन्तर्गत 6,421 लाभुकों को, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के अन्तर्गत 371 लाभुकों को, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के अन्तर्गत 59 लाभुकों को, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अन्तर्गत 62 लाभुकों को, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 32 लाभुकों को तथा बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के अन्तर्गत 493 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है।

समेकित बाल विकास सेवा योजना के अन्तर्गत 03 लाख 41 हजार लाभुकों को लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत 13,573 कन्याओं को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के अन्तर्गत अबतक 92,399 गर्भवती महिलाएँ लाभान्वित की गयी हैं। कृषि विभाग द्वारा निम्न वर्षापात को देखते हुए तीन पटवन के लिए डीजल अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अति निम्न दर पर सिंचाई हेतु बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वैकल्पिक फसल की भी व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही निर्धारित मूल्य पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध करायी जा रही है।

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु जीविका द्वारा 33 हजार स्वयं सहायता समूहों को 526 करोड़ रूपये बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 7529 लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज इस पुनीत अवसर पर हम समाज के सभी लोगों का आह्वान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुलकर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर स्वस्थ एवं समृद्ध देश का निर्माण करने में अपना योगदान देंगें।

बंद घड़ी चल पड़ी

August 15, 2022
Dbg

15.08.2022 (दरभंगा) : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दरभंगा शहर अवस्थित दरभंगा टावर एवं लहेरियासराय टावर की बंद घड़ी को दरभंगा नगर निगम, दरभंगा द्वारा बदल दिया गया। आज इन दोनों घड़ियों का विधिवत उद्घाटन कर जिलेवासियों को समर्पित किया गया। इसके साथ ही दरभंगा टावर, लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न कराया गया है। अब ये तीनों स्थल आकर्षक व खूबसूरत दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों टावर की घड़ी लगभग विगत 08 वर्षों से बंद थी। डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त कुमार गौरव के प्रयास से इन दोनों को बदल दिया गया है, अब इन घड़ियों पर समय देखा जा सकता है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।