DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शराब लोडेड ट्रक को पुलिस ने किया जप्त

August 24, 2023
Dbg

24.08.2023 (दरभंगा) : सीता पेट्रोल पंप एन एच - 57 के पास एक शराब लोडेड ट्रक होने की गुप्त सुचना पुलिस को मिली। उक्त सुचना पर सदर एसएचओ अपने टीम के साथ वहां पहुंचे जहाँ छः चक्का ट्रक (UP-72AT-9537) खड़ा पाया जिसका विधिवत जाँच करने पर कुल 4813.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में सिटी एसपी सागर कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की ट्रक के मालिक, चालाक व अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पेट्रोल पर लगे cctv फुटेज का अवलोकन कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

24 घंटे के अन्दर मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा

August 24, 2023
Dbg

24.08.2023 (दरभंगा) : विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गाँव में बीती रात विक्की कुमार दास की हत्या कर देने की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में वादी करण दास के लिखित आवेदन के आधार पर दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए एक अभियुक्त सुधीर कुमार शर्मा गाँव डीलाही थाना विशनपुर को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ के क्रम में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। सिटी एसपी सागर कुमार ने प्रेस मीट में बताया की इस काण्ड में एक अन्य नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया की इस काण्ड के सफल उद्द्भेदन में एसएचओ विशनपुर व थाने के टीम ने बेहतर इन्वेस्टीगेशन किया।

एक रुपये प्रतिदिन 30 रुपये प्रति घर प्रतिमाह उपयोगिता शुल्क संग्रहण करने हेतु ग्राम वासियों से अपील की गयी

August 24, 2023
Dbg

23.08.2023 (दरभंगा) : बहादुरपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर देकुली, बहेड़ी के ग्राम पंचायत हरहचा, हायाघाट के ग्राम पंचायत चंदनपट्टी, हनुमाननगर के ग्राम पंचायत पटोरी, सिंहवाड़ा के ग्राम पंचायत साधवाड़ा, केवटी के ग्राम पंचायत ननौर एवं सदर के ग्राम पंचायत -सहबाजपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत ठोस एव तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक घर से एक रुपये प्रतिदिन 30 रुपये प्रति घर प्रतिमाह उपयोगिता शुल्क संग्रहण करने हेतु ग्राम वासियों से अपील की गयी।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया की प्रत्येक घर को दो डस्टबीन में घरेलू स्तर पर ठोस व तरल कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में रखते हुए, वार्ड स्तर पर प्रत्येक घर से ठेला/ रिक्शा के द्वारा उस कचड़ा को पंचायत में बने डब्यू.पी.यू. केन्द्र भेजा जाना है, जहाँ गीला कचड़ा से खाद का निर्माण और सुखा कचड़ा को कबाड़ी या PWMU केन्द्र को बेच कर पैसा प्राप्त किया जा सकता है और उस राशि का इस्तेमाल पंचायत की साफ-सफाई में किया जा सकता है।

चन्द्रयान-3 के लाइव प्रसारण को दिखाया जायेगा

August 22, 2023
Dbg

22.08.2023 (दरभंगा) : प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय-सह-प्रभारी पदाधिकारी, तारामण्डल-सह- ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा डॉ. संदीप तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि 23 अगस्त 2023 से आम-जन के लिए तारामण्डल, दरभंगा के सभागार में ज्ञान एवं विज्ञान संबंधित शो का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान एवं विज्ञान से संबंधित सप्ताह में 04 शो यथा - 02 शो शनिवार को एवं 02 शो रविवार को रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम शो का संचालन अपराह्न 03:00 बजे से 03:30 बजे तक एवं द्वितीय शो का संचालन 4:00 अपराह्न से 4:30 अपराह्न तक होगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को संध्या 5:00 बजे अपराह्न से 6:30 बजे अपराह्न तक विशेष शो के तहत इसरो द्वारा चन्द्रयान-3 के लाइव प्रसारण को You tube/News Channel के माध्यम से दिखाया जायेगा, जिसके लिए तारामंडल में प्रवेश का समय संध्या 04:30 बजे रखा गया है।

तत्काल तारामण्डल में ज्ञान एवं विज्ञान से संबंधित शो देखने हेतु ऑफलाइन टिकट के माध्यम से हीं बुकिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि टिकट का मूल्य 50/- रुपये रखा गया है एवं 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 25/- रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही तारामण्डल में आम-जन की सुविधा को देखते हुए 90 मिनट के लिए स-शुल्क पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि तारामंडल में आमजन के लिए प्रवेश द्वार गेट सं. - 01 निर्धारित किया गया है एवं शो समाप्ति के उपरांत गेट सं.- 01 से निकास की व्यवस्था की गयी है।

स्मार्ट मीटर लगाने हेतु टीम उपलब्ध करवाएं नहीं तो एजेंसी पर सख्त कारवाई होगी - विद्युत अधीक्षण अभियन्ता

August 22, 2023
Dbg

22.08.2023 (दरभंगा) : विद्युत अधीक्षण अभियन्ता विक्रम कुमार के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा शहरी के सभी अभियंताओं एवं स्मार्ट मीटर लगा रहे एजेंसी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया जिसमें उनके द्वारा स्मार्ट मीटर लगा रहे एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया कि वो तीन दिनों के अंदर मीटर लगाने हेतु टीम उपलब्ध करवाएं नहीं तो एजेंसी पर सख्त कारवाई होगी। उनके द्वारा अभियंताओं को भी निर्देशित किया गया कि दरभंगा शहर के सभी उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगना है और इस के लिए कोई भी उपभोक्ता मना नही कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन कार्य मे तेजी लाने हेतु एजेंसी को पूर्ण रूप से सहयोग करेगें। इस के साथ ही विद्युत विच्छेदित उपभोक्ताओं के परिसर तथा औसत से कम खपत कर रहे उपभोक्ताओं का लगातार जांच करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में शहर के विद्युत कार्यपालक अभियंता विकाश कुमार के साथ सहायक विद्युत अभियंता राजस्व आमोद कुमार, सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय सुधांशु कुमार, सहायक विद्युत अभियंता शहरी प्रीति कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व हिमांशी प्रिया, रजनी कुमारी, तथा कनीय विद्युत अभियंता आपूर्ति आलोक कुमार, जैनेंद्र कुमार, सागर कुमार झा, नेहा कुमारी, एवं विकाश कुमार मौजूद थे। इनके अलावे सहायक सूचना तकनीकी पदाधिकारी बॉबी विजेता एवं ज्योति चौधरी मौजूद थीं। मीटर अधिष्ठापन एजेंसी के ओर से विपुल झा तथा गोपाल कुमार मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के तरफ से दरभंगा शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है जिसमे अभी तक लगभग 80000 विद्युत उपभोक्ताओं में से 30000 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर विभाग के द्वारा लगाया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।