DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

अयोध्या धाम के लिए भार (उपहार) लेकर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा स्थित सिद्धपीठ माँ श्यामा माई मंदिर से अयोध्या धाम के लिए भार (उपहार) लेकर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि जगत जननी माँ जानकी की भूमि मिथिला, के हृदयस्थली दरभंगा से भार (उपहार) यात्रा प्रभु श्रीराम के कर्मभूमि बक्सर होते हुए 13 जनवरी 2024 को प्रभु के पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचने के उपरांत इस भार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आभूषण, मिष्ठान, पकवान, वस्त्र, फल, बर्तन, पाग, दोपट्टा, मखान, पान, श्रृंगार सामग्री इत्यादि 86 प्रकार के सामग्री से तैयार किए गए 501 भार के साथ यह भार(उपहार) यात्रा अयोध्या धाम पहुंचेगी, जिसमें पूजन व हवन सामग्री भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में निर्मित भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इस पावन व ऐतिहासिक अवसर हेतु मिथिला के लोग अपने पाहुँन (दामाद) प्रभु श्रीराम व माता जानकी के लिए श्रद्धापूर्वक भार लेकर अयोध्या धाम पहुंचेंगे। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत इच्छाशक्ति के कारण अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला का मंदिर निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगभग 550 वर्ष के बाद मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सनातनियों के लिए यह सुखद क्षण आया है, आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला का भव्य व दिव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी लोग अपने घरों एवं गांव के मदिरों में दीप जलाकर दीपावली के रूप में मनायें व श्रीराम ज्योति जलाएं। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राजस्थान विप्र मंडल के साथ भार शोभा यात्रा में, सिर पर भार(उपहार) व हाथ में श्रीराम ध्वज लेकर जय सियाराम के नारों के साथ राजकुमारगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से माँ श्यामा माई मंदिर तक पैदल यात्रा की।

इस दौरान सांसद के साथ पचाढ़ी महंत श्री श्री 108 राम उदित दास मौनी बाबा जी, ब्रह्मचर्य लगमा आश्रम के महंत बउआ भगवान, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, ज्योतिकृष्ण झा लवली, आदित्य नारायण मन्ना, अश्वनी यादव, अभयानंद झा, सुजीत मल्लिक, पिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने खेल प्राधिकरण से आये प्रशिक्षकों की देख-रेख में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक 15 दिवसीय रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे बिहार राज्य से चयनित खिलाड़ी अण्डर - 17 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों तथा अण्डर - 19 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिन्हें चार प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन खिलाड़ियों के अंदर वह जज्बा दिखाई पड़ने लगा है, जिससे बिहार की टीम पदक जीतने के करीब होगी। उन्होंने बताया कि 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अण्डर -17 एवं अण्डर - 19) रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक पुणे में किया जाना है। उन्होंने बताया कि अण्डर - 17 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक गौरव कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना तथा अण्डर - 17 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक दीपक कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भोजपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं अण्डर - 19 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक अरमान आलम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पटना तथा वहीं अण्डर - 19 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक वैभव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव द्वारा मंडल कारा का निरीक्षण किया गया, दिए गए आवश्यक निर्देश

January 12, 2024
Dbg

12.01.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव द्वारा मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री देव ने सभी वार्डों के बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन, खान-पान व स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कारा अस्पताल का निरीक्षण किया, साथ हीं महिला बंदी के साथ मौजूद नवजात शिशु के स्वास्थ्य सुविधा एवं टीकाकरण की जानकारी ली तथा उन्होंने तरुण वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऐसे बंदियों के बारे में जानकारी ली जिनके पास उनके मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो।

निरीक्षण के समय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा में प्रतिनियुक्त जेल विजीटिंग पैनल अधिवक्तागण व जेल पीएलवी भी मौजूद थे। उन्होंने सभी से कहा कि ऐसा कोई भी बंदी जिनके पास अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो तो उन्हें चिन्हित कर अविलंब विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दें, इसके अलावा किसी अन्य प्रकार की विधिक सेवा की आवश्यकता हो तो उसके लिए भी आवेदन करें।

सचिव ने बढ़ती ठंढ़ को लेकर कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश कारा अधीक्षक स्नेह लता को दिया। मौके पर पैनल अधिवक्ता माधव कुमार, इंदु कुमारी, संजीव कुमार और बेबी सरोज, प्राधिकार सहायक मुन्ना दास, मो. इमामुद्दीन आदि मौजूद थे।

संपन्न और सक्षम हैं तो हमें अपने आस-पास के कमजोर व असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए

January 12, 2024
Dbg

11.01.2024 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि समाज में विषम परिस्थितियों में लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। यदि हम संपन्न और सक्षम हैं तो हमें अपने आस-पास के कमजोर व असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों व जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

अवर न्यायाधीश-सह-विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यापालिका अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के जरिए गरीबों को हर तरह की जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराती है। चाहे वह विधिक सेवा हो या सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हों या फिर किसी कल्याणकारी संस्था की मदद से हो, उन्होंने कहा कि यह सहायता कार्य आगे भी जारी रहेगा। डी.पी. सरावगी फाउंडेशन के ट्रस्टी मनमोहन सरावगी ने कहा कि सर्दी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो, इसके लिए झोपड़ी में रह रहे जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद से इस कार्य को करने में हमें बहुत खुशी हुई।

मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, पैनल अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार झा, विष्णुकांत चौधरी सहित सरावगी फाउंडेशन के राजकुमार सरावगी, सुशील सरावगी, अविनाश सरावगी, अरुण सरावगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता माधव कुमार लाभ ने किया।

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 09 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, छात्रों के उच्चतम सफलता की कामना

January 09, 2024
08.01.2024 (दरभंगा) : दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 2020-24 बैच के 09 छात्रों को 03 से 06 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। छात्रों की सफलता इस संस्थान के द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दिखाती है। व्यक्तिगत उपलब्धियों की सराहना की जाती है: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से चंद्रभान सिंह ने Exaaltica Technologies में व्यापार विकास सहायक के पद पर 06 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के नौकरी प्राप्त की है। वही कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच से राकेश कुमार ने सत्यम सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी प्राप्त की है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से नीलमणि चौधरी ने सिद्धि इन्फोनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी हासिल की है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से मो.आजमत अली ने Tech Mahindra में नौकरी प्राप्त की है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से बुशरा नजीर ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में शामिल होने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से अमन किशोर महतो ने बजाज कैपिटल में नौकरी प्राप्त की है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से अमन डयाल ने Urbon Money में नौकरी प्राप्त की है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच से हिमांशु कुमार ने भी नौकरी प्राप्त की है और सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच से घनश्याम कुमार ने Paytm में नौकरी प्राप्त की है।डीसीई दरभंगा के प्रमुख ने सभी छात्रों को बधाई दी और बताया कि हम सभी छात्रों को प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत हैं। प्लेसमेंट सेल के संयोजक, मो.अलीमुल्लाह अंनवर ने कहा कि आने वाले दिनों में कई कंपनियां कैम्पस पर आएंगी।

10 जनवरी को ग्लोबल आर्चर कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में भर्ती के लिए आएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के उच्चतम सफलता की कामना करते हैं और उनके भविष्य के कार्यों में सफलता की शुभकामनाएं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।