DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

January 15, 2019
darbhanga

15.01.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की उपस्थिति में लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल में खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम ने अपने बच्चों को भी खसरा-रूबेला का टीका लगवाया। उन्होंने सर्वप्रथम सभी को मकर संक्रांति की शुभकामना दी एवं कहा कि 09 माह से 15 साल तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 02 सप्ताह तक निजी तथा सरकारी विद्यालयों में, अगले 02 सप्ताह आंगनवाड़ी केंद्रों में एवं आख़िरी 01 सप्ताह छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण हेतु चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक घातक बीमारी है। खसरा से बच्चों की रोग प्रतिरोधक छमता घट जाती है, उन्हें डायरिया, निमोनिया हो सकता है एवं उनकी मृत्यु भी हो सकती है। रूबेला से बच्चों में अंधापन, बहरापन, मानसिक मंदता एवं दिल की बीमारी हो सकती है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह सपरिवार आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय पहुंचे, जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को खसरा-रूबेला टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. डी. के मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ दिन से इस अभियान की शुरुआत हुई है और जिस प्रकार पोलियो को जड़ से मिटाया गया है उसी प्रकार खसरा-रूबेला को भी जड़ से मिटाने का संकल्प हम सभी लें। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह टू इन वन टीका है। पूर्णतः सुरक्षित है, एवं दो घातक बीमारियों से हमारी इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी को बचाएगा। गर्भवती महिलाओं को रूबेला होने से उसके बच्चे को अंधापन, बहरापन, दिव्यांगता हो सकती है। इसलिए अगली पीढ़ी को बचाने के लिए यह टीका आवश्यक है।

मकर संक्रांति

January 15, 2019
darbhanga

15.01.2019 (DarbhangaOnline Desk) : नई दिल्ली स्थित मैथिली-भोजपुरी अकादमी,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, मैथिल पत्रकार ग्रुप एवं प्रेस एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में मकर संक्रांति पर्व को मनाया। इस अवसर पर खिचड़ी के साथ ही चूडा-दही, तिलकूट, लाई और चुरलाई जैसे व्यंजनों का उपस्थित लोगों ने स्वाद चखा और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी। मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति हमारी संस्कृति और प्राचीन सभ्यता का परिचायक है। यह परिवर्तन का साक्षी पर्व भी कहा जाता है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि इस अवसर पर न केवल बाहरी बल्कि अपने अंतरमन में परिवर्तन लाएं। अपने देश, गृह राज्य और स्थानीय परिवेश की उन्नति के लिए मिलकर काम करें। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रेस क्लब देशभर के पत्रकारों की एक प्रतिनिधि संस्था है। हमारा यह सदैव प्रयास रहा है कि हम सभी वर्ग के उत्सव को मिलकर मनाएं और यह परंपरा प्रेस क्लब की स्थापना के साथ 1958 से चली आ रही है।

darbhanga

बिहार के दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने भी लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में मकर संक्रांति हर्षोउल्लास के साथ मनाया। जिसमे पत्रकारों ने एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई दी तथा इस पावन अवसर पर दही-चुड़ा, लाई आदि का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर यूनियन की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि बिहार में पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। न तो पुलिस और न ही मीडिया घराने उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी ले रहे हैं। ऐसे में जोखिम भरे माहौल में पत्रकार काम कर रहे हैं। उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून की तर्ज पर बिहार में भी कानून की मांग की। बैठक में दरभंगा जंक्शन के अनारक्षित और आरक्षण केंद्र पर पत्रकारों के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग का प्रस्ताव भी पारित किया गया। उन्होंने कहा की इसके लिए यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्टेशन प्रबंधक और डीआरएम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में महासचिव शशि मोहन "भारद्वाज", संजीव कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन झा, फिरदौस अली, दीपक कुमार झा, संतोष कुमार मंडल, सुभाष चन्द्र सिंह, उत्तम सेन गुप्ता, तपेश्वर झा, प्रभाष रंजन, पुनीत कुमार सिन्हा, विजय कुमार राय, पवन कुमार झा, प्रवीर कुमार, रवि कुमार, आशीष कुमार सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, रवि खण्डेलवाल आदि ने विचार रखे।

कृत्रिम हाथ शिविर का हुआ आयोजन

January 15, 2019
darbhanga

13.01.2019 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन एवं रोटरी क्लब ऑफ़ पूना डाउनटाउन द्वारा "कृत्रिम हाथ" शिविर का आयोजन किया। इस कैम्प का आयोजन डा0 अभिषेक सर्राफ के नेतृत्व में सर्राफ ऑर्थो एंड स्पाइन सेन्टर में किया गया, जिसमें 323 दिव्यांगों को "कृत्रिम हाथ" निःशुल्क लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएम डा0 चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जब इतने व्यापक स्तर पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं तो ये समाज के दूसरे नागरिकों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बन जाता है। उन्होंने रोटरी दरभंगा मिडटाउन के सदस्यों को आश्वस्त किया की सरकारी तौर पर जो भी मदद की ज़रुरत होगी वो मुहैया कराने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के कार्यकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीडीजी डा0 राकेश प्रसाद ने दरभंगा मिडटाउन और पूना डाउनटाउन क्लब के आपसी सहयोग की सराहना की। रोटरी दरभंगा मिडटाउन के प्रेसीडेन्ट डा0 कण्हैया झा ने बताया कि यूँ तो इन "कृत्रिम हाथों" की बाजार में कीमत लगभग 25000 रू की होती है पर ये क्लब द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा की सिर्फ आज ही नहीं बल्कि ये प्रोजेक्ट रोटरी मिडटाउन द्वारा अनवरत रूप से चलाया जायेगा। ये कृत्रिम हाथ लाभार्थियों के दिनचर्या एवं जीवनयापन में परिवर्तन ला देती है और वे कोई भी काम स्वयं कर सकते हैं, तथा उन्हें किसी पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

लगभग 11 घंटे तक चले इस शिविर में पूना डाउनटाउन के 8 सदस्यीय टीम सहित रोटरी दरभंगा मिडटाउन से सचिव डा0 अमिताभ सिन्हा , डा0 प्रवीर सिन्हा, डा0 आशीष शेखर, डा0 आर0 एन0 पी0 सिन्हा, डा0 पुलिन वर्मा, डा0 अनिल नारायण सिंह, रजत अग्रवाल, अशोक चैधरी, अशोक झा, विनोद सिंह, डॉ संजीव मिश्रा, डॉ के पी सिंह, बिजय कुमार चांदगोटिया, मनोज बैरोलिया, डॉ संजय कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार सिन्हा, आदि ने शिरकत की। इस मौके पर नए सदस्य के रूप में डॉक्टर संजीव कुमार को क्लब में शामिल किया गया। मंच क्रार्यक्रम का संचालन डा0 अमिताभ सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा0 एस0 एन0 सर्राफ द्वारा किया गया।

शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

January 11, 2019
darbhanga

11.01.2019 (पटना) : पटना शहर से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम कुमार रवि ने कहा की माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा पटना शहर से अतिक्रमण हटाने के कार्य का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में शहर की सड़कों एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पार्किंग स्थल पर किये गये अतिक्रमण को विशेष रूप से हटाया जायेगा। पटना शहरी क्षेत्र में प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु पुनः दिनांक 16.01.2019 से 23.01.2019 तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।डीएम कुमार रवि ने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन एवं यातायात व्यवस्था के सुदृृढ़ीकरण हेतु पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, कंकड़बाग अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दानापुर अंचल के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के साथ नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी, यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं बल तथा परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के समाप्ति के पश्चात अतिक्रमण हटाये गये स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए एक धाबा दल का गठन किया गया है।

धाबा दल के टीम के साथ ट्रैक्टर, मजदूर एवं अन्य उपकरणें सहित पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। धाबा दल के साथ एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं एक विडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। अतिक्रमण हटाओं अभियान का अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र होगा-दीघा रोड, दानापुर सगुना रोड, पाटलीपुत्रा काॅम्पलेक्स में अतिक्रमित दुकान, राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक, बोरिंग रोड चैराहा से पाटलीपुत्रा गोलम्बर तक, हड़ताली मोड़ से जगदेव पथ तक, सी0डी0ए0 बिल्डिंग से जी0पी0ओ0 गोलम्बर तक, बी0एन0 काॅलेज से साईंस काॅलेज तक, कदमकुंआ रोड, कंकड़बाग रोड एवं पटना बाईपास रोड। इस विशेष अभियान हेतु 300 गृह रक्षा वाहिनी बल की प्रतिनियुक्ति समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पटना के द्वारा किया जायेगा। डीएम ने बताया कि गठित टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे निर्धारित अतिक्रमित स्थल/क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त करायेंगे तथा शांति, सुव्यवस्था कायम करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करेंगे एवं निम्नांकित समान्य अनुदेशों का भी शत्-प्रतिशत् अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

(1) चिन्हित अतिक्रमण स्थल/क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त करायेंगे। (2) अवैध पार्किंग स्थल स्थापित कर वाहन लगवाने वाले एवं उनसे वसूली करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई किया जायेगा। (3) स्कूल बसों द्वारा किये गये अवैध पार्किंग का उन्मूलन किया जायेगा। (4) विद्यालयों के आस-पास 50 मीटर की परिधि में वेंडर्स नहीं रहे, इसे सुनिश्चित कराया जायेगा। (5) ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान/बड़े दुकान, जो सड़क का अतिक्रमण कर कारोबार संचालित करते पाये जायें, उनके सामग्री की जब्ती के साथ-साथ उनके विरूद्ध पुलिस अधिनियम, 2007 के तहत आर्थिक दंड का अधिरोपण एवं प्राथमिकी दर्ज किया जाय। जब्त सामग्री को पटना नगर निगम, पटना के जिम्मे रखा जायेगा। ऐसे मामलों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-133 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। (6) संबंधित गैर कानूनी कार्य करने वाले से आर्थिक दंड के रूप में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा मो0-5000/- रुपये तथा पटना नगर निगम के स्तर से मो0 5000/- रुपये का अधिरोपण किया जायेगा। (7) यातायात एवं परिवहन विभागीय पदाधिकारी के द्वारा भी मोटरयान अधिनियम एवं सुसंगत नियमावली के अंतर्गत आर्थिक दंड का अधिरोपण किया जायेगा। सभी क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वयं उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था बनायें रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि-सम्मत त्वरित कार्रवाई करेंगे।

बैठक में डीएम कुमार रवि ने सिविल सर्जन, पटना को निर्देश दिया कि किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने हेतु सुयोग्य चिकित्सक दल तथा सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं सहित पर्याप्त मात्रा में 01 एम्बुलेंस निर्धारित तिथियों को जिला नियंत्रण कक्ष, पटना में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना को निर्देश दिया कि किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने हेतु निर्धारित तिथियों को अंचलवार 01-01 अग्निशमन यूनिट वाहन कर्मी सहित उपलब्ध करायेंगे तथा 01 यूनिट अग्निशमन वाहन कर्मी सहित जिला नियंत्रण कक्ष, पटना में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त बैठक में एसएसपी गरिमा मलिक, नगर पुलिस अधीक्षक मध्य डी0 अमरकेश, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर सुहर्ष भगत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, तथा सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा शराब स्मगलर को

January 11, 2019
darbhanga

10.01.2019 (दरभंगा) : तेज-तर्रार आईपीएस बाबू राम, एसएसपी दरभंगा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 06 शराब स्मगलर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। एसएसपी ने बताया की पुलिस टीम द्वारा विशनपुर थानांतर्गत रामपुर डीह के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पिओ सवार पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। उन्होंने बताया की पकडे गए उक्त गाडी से तलाशी लेने पर 09 कार्टून विदेशी शराब की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार किये गए स्कार्पिओ सवार से पूछताछ करने पर उसने बताया की बनौली चौर में एक ट्रक खड़ा है जिसपर 180 कार्टून शराब लदा हुआ है। उस गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया की यह धंधा वह काफी दिनों से कर रहा है जिसमे बाहर से शराब को लाकर सप्लाई का काम करता है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के निशानदेही पर पुलिस की टीम ने अन्य लोगों को भी पकड़ने में सफलता पायी है। प्रेस मीट में एसएसपी बाबू राम ने बताया की 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 01 ट्रक, 01 स्कार्पिओ, 10 मोबाइल, नगद 55000 रूपए सहित 189 कार्टून शराब की बरामदगी की गयी है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।