DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा चित्रगुप्त सभा के वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन

October 14, 2019
Dbg

13.10.2019 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के 106 वीं वार्षिक बैठक रविवार को गंगासागर स्थित मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में सभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवर्तमान प्रधान सचिव निशा शरण सिन्हा ने वर्ष 2018- 2019 की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में वर्ष 2019- 2020 समिति का गठन किया गया, ताकि वर्ष 2019 में होने वाले चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से हो सके। इस मौके पर अध्यक्ष के रूप में पुनीत कुमार सिन्हा सर्वसम्मति से चुने गए, जबकि मनोज कुमार सिन्हा सचिव के रूप में सवसम्मति से चुने गए।

उक्त बैठक में में पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, श्रीमती मधुबाला सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार, पत्रकार विजय कुमार श्रीवास्तव, सुधांशु सिन्हा, मुकेश कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, गुंजन सिन्हा, डॉ रविंद्र कुमार सिन्हा, सुजीत मल्लिक, श्याम किशोर कर्ण, नवीन रंजन सिन्हा, नवल किशोर कर्ण, अश्वनी कुमार वर्मा, राकेश कुमार, आनंद मोहन सिन्हा, लालेश मोहन सिंन्हा, रितेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार लाल कर्ण, प्रकाश कुमार सिन्हा सहित कई चित्रांश उपस्थित थे। उक्त बैठक के उपरान्त भाई भोज का भी आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित सभी लोग शामिल हुए।

अपराध कर के भीड़ बच नहीं सकती - सिटी एसपी, योगेंद्र कुमार

October 14, 2019
Dbg

13.10.2019 (दरभंगा) : सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन मॉब लिंचिंग के प्रति सतर्क है। लोग सोंचते हैं कि भीड़ को पहचाना नहीं जा सकता, पर अपराध कर के भीड़ बच नहीं सकती। पुलिस के पास अब ऐसे संसाधन उपलब्ध है जिसके जरिए भीड़ में शामिल लोगों को पहचान करके उन्हें कानून के चौखट तक पहुँचाया जा सकता है। ख्यातिलब्ध पत्रकार रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 84वीं जयंती के अवसर पर " मॉब लिंचिंग, अफवाहों का बाजार और पत्रकारों की भूमिका" विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिंग में अगर एक भी व्यक्ति की जान जाती है, तो इससे देश और समाज का नाम खराब होता है। उन्होंने कहा कि जिला में मॉब लिंचिंग से सतर्क रहने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पत्रकारों को चाहिए कि पुलिस के इस सकारात्मक प्रयास में अपना उल्लेखनीय सहयोग देकर आमलोगों को जागरूक करने में पुलिस प्रशासन को मदद करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में जिला में माॅब लिंचिंग जैसी चार-पाँच घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया गया है, पर पत्रकारों व आमजन के सहयोग से पुलिस ने पीड़ित की जान बचा ली है। उन्होंने आमलोगों का आह्वान किया कि अफवाहों का शिकार होकर किसी की जान न लें। माॅब लिंचिंग के लिए कड़े कानून है और पुलिस उसका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि माता पिता को चाहिए कि बच्चों को हिंसक भीड़ का हिस्सा न बनने की सलाह दें।

Dbg

वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतक डॉo जितेन्द्र नारायण ने कहा कि मॉब लिंचिंग शब्द विदेश से आयातित पौधा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉo हरि नारायण सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉo अजीत कुमार चौधरी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉo रतन कुमार चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् रामचन्द्र सिंह चन्द्रेश ने भी इस विषय पर अपनी बातें कहीं। संगोष्ठी का संचालन डा0 ए0डी0एन0 सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत पत्रकार प्रदीप गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया।

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया डीएम ने

September 29, 2019
Dbg

28.09.2019 (दरभंगा) : पिछले दो दिनों से कमला बलान एवं बागमती नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में लगातर भारी वर्षा होने के चलते जिला में पुनः बाढ़ आने की संभावना के मद्देनज़र डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ का पानी गाँवों में आ जाने पर प्रभावित लोंगो को तुरंत सुरक्षित स्थान पर चयनित राहत शिविरोँ में शिफ्ट कराया जाये। राहत शिविर में ठहरे हुए स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह निर्देश आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में दिया है।

उन्होंने सभी एस.डी.ओ एवं सी.ओ को सभी राहत शिविरों में जनरेटर लगाकर रौशनी की अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। डीएम ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी सी.ओ से बारी-बारी से वार्ता करके उनके क्षेत्र में वर्षापात, नदियों में पानी का स्तर एवं राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी का जायजा लिया। सभी सी.ओ द्वारा अभी हर जगह स्थिति सामान्य बताया गया। डीएम ने तथापि सभी सी.ओ, बी.डी.ओ एवं एस.डी.ओ को पूर्ण एहतियात एवं सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि अगले तीन चार दिन काफी महत्वपूर्ण है. इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। डीएम ने सभी एस.डी.ओ को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वयं चौकस रहकर तटबंधों की लगातार निगरानी सुनिश्चित कराने, तटबंध पर सैंड बैग पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। ए.ई, जे.ई एवं होमगार्ड के जवान तटबंध पर उपलब्ध रहकर सतत निगरानी करते रहें। उन्हें यह सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

डीएम ने बताया है की जिला मेँ एनडीआरएफ की टीम आ गयी है जिन्हे आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रवण क्षेत्रो मेँ भेजा जा रहा है। डीएम ने सिविल सर्जन को प्रस्तावित राहत शिविरों में चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी को पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को भी कल आवंटित प्रखंड में भ्रमण करके राहत एवं बचाव कार्य का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में ए.डी.एम, डी.डी.सी, नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सभी वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी, सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता आदि सम्मिलित हुए।

कानून का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाए - एसएसपी

September 28, 2019
Dbg

28.09.2019 (दरभंगा) : त्यौहार का दिन हो या आम दिन क़ानून का पालन हर हाल में होना चाहिए। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जिला शांति समिति के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के बीच समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा एक स्वर में जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि कल से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा पूर्ण शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने मेँ प्रशासन को उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। उनलोगो ने कहा की दुर्गा पूजा को आपसी प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने मेँ पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं के निवारण के प्रति भी जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया। जिसमें पूजा के अवसर पर पुरे शहर मेँ समुचित साफ सफाई की व्य्वश्था कराने, विजली के खराब एवं जरजर तारों को बदल देने, सड़कों पर जल जमाव को क्लियर कराने, सड़क पर बन गये गढ़ों को भरवाकर दुरुस्त कराने, जुलुस के साथ पुलिस बल एवं पूजा पंडालों मेँ महिला पुलिस बल की मौज़ूदगी, पुरे नवरात्रा भर खुले मेँ मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने, सभी सड़कों पर अच्छी रौशनी हेतु अधिक से अधिक संख्या मेँ एलईडी लाइट लगवाने सहित गायत्री मंदिर एवं उर्दू बाजार दुर्गा पूजा स्थल पर विशेष चौकसी रखने जैसे कई अहम सुझाव शामिल हैं। बैठक में डीएम डॉ.त्यागराजन एस.एम. एवं एसएसपी बाबूराम के द्वारा सदस्यों को बताया गया कि इस बैठक मेँ जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं वह सभी अहम हैं। इसपर पूरा अमल किया जायेगा। डीएम ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाओं के साथ पूर्व वर्षों की तरह साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों मेँ सुरक्षा मानकों की जाँच भवन प्रमंडल, विद्युत् प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के द्वारा की जाएगी और फिटनेस प्रमाण देगी। वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी को पूजा पंडालों मेँ अगलगी से सुरक्षा हेतु अग्निशमन यंत्रों को संस्थापित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत् अभियंता को सभी पूजा पंडालों मेँ अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान करने का निर्देश दिया गया। पीएचईडी के अभियंता को वाटर पाइप मेँ लीकेज को दुरुस्त कराने एवं नगर आयुक्त को पूर्ण साफ सफाई कराने, सड़कों पर पर्याप्त मात्रा मेँ एलईडी लाइट लगवाने को कहा गया। डीएम ने प्रस्तावित रावण वध स्थल पर भीड़ नियंत्रण करने हेतु एसडीओ एवं एसडीपीओ को ठोस व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एसएसपी बाबू राम ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर विधि व्य्वश्था का संधारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी पूजा आयोजकों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उनका यह प्रयास होगा कि आयोजकों को लाइसेंस जल्द मिल जाये। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को कहा की लोगों को कानून का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पूजा पंडालों मेँ जुलुस के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर मेँ साफ-सफाई की जा रही हैं। पूजा के दिनों मेँ अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को कार्य पर लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहर मेँ 5000 लाइट लगा दिया गया हैं, और 3000 एलईडी लाइट लगाने का कार्य तेज़ी से हो रहा हैं।

Patna

इस बैठक मेँ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सदर एसडीओ, एसडीपीओ एवं शांति समिति के सदसयगण सम्मिलित हुए।

पुरुष्कृत हुए कई पुलिस पदाधिकारी

September 28, 2019
Dbg

26.09.2019 (दरभंगा) : 2019 के अगस्त महीने में पुलिस मुख्यालय व वरिय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए टास्क को दरभंगा जिला के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा समय पर पूरा कर कांडों का निष्पादन किया गया। इस ख़ुशी के मौके पर उन्हें उनके मनोबल एवं लगन को ऊँचा रखने हेतु एसएसपी बाबूराम के द्वारा नगद राशि से पुरुष्कृत किया गया।

पुरुष्कृत पदाधिकारियों में बिरौल थाना के एस.आई. नीलम कुमारी, एस. आई. मृत्युंजय पांडेय, ए.एस.आई. गणेश प्रशाद सुमन, ए.एस.आई. अरुण कुमार झा, कुशेश्वरस्थान थाना से ए.एस.आई.शिव कुमार पासवान , घनश्यामपुर थाना के एस.आई. जयगोविंद प्रसाद, हायाघाट थाना से ए.एस.आई. पवन कुमार पासवान , ए.पी. एम.थाना से एस.आई. राम कुमार, ए.एस.आई. लाल मोहन राम, पतोर ओ.पी. से एस.आई. मनसिद्ध टोपनो, विशनपुर थाना से एस.आई. हरेन्द्र कुमार सिंह, ए.एस.आई. ध्रुव कुमार चौधरी, विश्वविदयालय थाना से ए.एस.आई. एस.आई. गजेंद्र साह, एस.आई. अखिलेश कुमार राय, राजनाथ सिंह, लहेरियासराय थाना से एस.आई. लक्ष्मी नारायण सिंह, एस.आई. नुसरत जहाँ, एस.आई. सकलदीप यादव, ए.एस.आई. मंगल भगत, ए.एस.आई. मधु कुमार सिंह, कमतौल थाना से एस.आई. मो. सर्वर आलम, एस.आई. राज मंगल राम, जाले थाना से ए.एस.आई. सलीम राजा, सिंघवाड़ा थाना से ए.एस.आई. लक्ष्मण सिंह, सिमरी थाना से एस.आई. ब्रज बिहारी राय, ए.एस.आई. शाहीद रजा, केवटी थाना से ए.एस.आई. रूप लाल बैठा, बहेड़ा थाना से ए.एस.आई. मन्नू राजवंशी, ए.एस.आई. जावेद आलम, एस.आई. राधेश्याम सिंह, एस.आई. जितेंद्र गहलोत, सकतपुर थाना से ए.एस.आई. जगदीश राम, वाजितपुर से ए.एस.आई. चिरंजीव तिवारी, बहादुरपुर थाना से एस.आई. लालेन्द्र शर्मा, एस.आई. अशोक कुमार सिंह, एस.आई. श्रीकांत उपाध्याय, ए.एस.आई. शिव शंकर मंडल, ए.एस.आई. मो. मोईन, ए.एस.आई. प्रमोद राम, ए.एस.आई. जयवंत कुजूर तथा फेकला से एस.आई. रघुनाथ सिंह शामिल हैं।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसपी बाबूराम ने बताया की माह सितम्बर 2019 में भी कांडों के निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को फिर से पुरुष्कृत किया जाएगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।