March 14, 2020

13.03.2020 (DarbhangaOnline Desk) : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने आज ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा कोरोना वायरस को लेकर रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने इसके लिए सभी मंडलों को तत्काल प्रभाव से बिना किसी विलंब के निम्नलिखित कई और महत्वपूर्ण कदम उठाने को कहा।
ट्रेनों के प्रत्येक प्राथमिक रख-रखाव के दौरान कोचों के अंदर की सफाई में लाइसोल जैसे कीटाणुनाषक का प्रयोग करें। तत्काल प्रभाव से रात के रख-रखाव के दौरान ईएमयू और डेमू कोचों का कीटाणुषोधन प्रारंभ किया जाए। प्रमुख स्टेषनों के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले बेंच, कुर्सी, वाॅशबेसिन, बाथरूम, डोर नाॅब्स आदि को निरंतर कीटाणुरहित करते रहें। ट्रेनों के हैंड रेल, दरवाजे, खिड्कियां, चेन, स्नैक टेबल, और कोच की ऐसी सभी वस्तुओं को नियमित रूप से साफ करने की जरूरत है। कोचों में तरल साबुन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी एसी कोचों से सभी पर्दे हटा दें। ट्रेनों की दैनिक फाॅगिंग की जाए। सभी गड्ढे/लाइनों की दैनिक फाॅगिंग की जाए।
March 14, 2020

13.03.2020 (दरभंगा) : जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव में हायाघाट एस. एच. ओ. अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में शराबबंदी कानून को लेकर जन जागरण अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में हायाघाट थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ छतौना गांव के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता ने भी भाग लिया।
मौके पर आयोजित जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए हायाघाट एस. एच. ओ. अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि समाज के लोग एक होकर शराबी को सामाजिक बहिष्कृत करें। जब वह सुधर जाए तब समाज में आने दे ऐसे शराबी एवं शराब के कारोबारी को सामाजिक आयोजन से दूर रखें। शराबी व्यक्ति तो अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं पाता है तो दूसरे का सहारा क्या बनेगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ योग का शिक्षा भी जरूर दें। आदर्श समाज बनाने में बच्चों का महत्वपूर्ण भूमिका होता है। शराबबंदी के लिए सरकार कानूनी प्रक्रिया कर रही है पुलिस भी अपना काम बखूबी से कर रहा है, अगर किन्ही को पुलिस से शिकायत है तो वरीय पदाधिकारी से जरूर करें। सामाजिक क्रांति अगर होती है तो शराब बंदी कानून जमीन पर उतरने से कोई नहीं रोक सकता।
एस. एच. ओ. ने आगे कहा कि गलत राह पर चलने वाला रास्ता विनाश की ओर ले जाती है। इसलिए सरकार के शराबबंदी कानून में सभी लोग मिलकर साथ दें एवं छतौना गांव से जड़ मूल से शराब को समाप्त करें। समाज में गलती करने वालों को ढके नहीं उजागर करें, तब समाज का परिवेश बेहतर होगा। किसी भी गलत काम का सामाजिक विरोध होना चाहिए।
शराबबंदी के लिए सामाजिक समर्थन जरूरी है नहीं तो पुलिस के चाहने से कभी शराबबंदी नहीं होगी।
March 14, 2020

13.03.2020 (दरभंगा) : पोषण पखवारा 8 से 22 मार्च के अवसर पर दरभंगा जिले के सेविका / सहायिका, ब्लॉक् कोऑर्डिनेटर, सीडीपीओ, लेडी सुपरवाइजर आदि के द्वारा पोषण जागरूकता के लिये आज संध्या में कलेक्ट्रेट से कैंडल मार्च निकाला गया जो लोहिया टॉवर चौक, नेहरू स्टेडियम होते हुए कलक्ट्रेट वापस आया। डीडीसी डॉ कारी प्रसाद महतो एवं डीपीओ अलका आम्रपाली द्वारा इस पोषण जागरुकता मार्च को हरी झंडी दिखाया गया। इस जागरूकता रैली में पोषण पखवारे के दौरान पोषक के 5 सूत्र --एनीमिया की रोकथाम, डायरिया नियंत्रण, स्वच्छ्ता को अपनाना, पौस्टिक आहार का सेवन और जीवन के प्रथम 1000 दिन में उचित देखभाल करने का सन्देश दिया गया।
March 08, 2020
होली त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निदेश
08.03.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने होली पर्व विधि-व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 09 मार्च के रात्रि में विभिन्न जगहों पर होलिका दहन/संवत जलाने के कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवत जलाने के लिए लकड़ी आदि संग्रह करने का कार्य अमूमन दोपहर से ही शुरू हो जायेगा। इसलिए सभी दण्डाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सबुह से ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे एवं संवत जलाने का कार्यक्रम पूरी तरह समाप्त होने के बाद यह इत्मीनान कर लेंगे कि संवत का आग पूरी तरह से बूझ गया है।
उन्होंने ये बातें समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित होली पर्व पर विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि अगले दिन 10 मार्च को सुबह से रात्रि तक लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग- अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलने का कार्यक्रम होंगे। साथ ही 11 मार्च को भी कहीं-कहीं होली खेले जाने की सूचना है। इसलिए दिनांक 09 मार्च से 11 मार्च तक सभी अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहकर अपने-अपने दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर कुछ लोग चोरी- छिपे दारू/ताड़ी/शराब आदि का नशा करके हुड़दंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर विशेष चौकसी रखी जाये। दारू/ताड़ी आदि में नशीली दवाएँ मिलाकर भी बेची जाने की संभावना है जो की घातक हो सकती है।
सभी अधिकारी इन सभी चीजों पर बारीकी से नजर रखेगें। उन्होंने कहा कि सभी थानों की गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगा रहेगा। उन्हें वीडियोग्राफर भी उपलब्ध रहेगा। सी.सी.टी.वी. कैमरा भी जगह-जगह लगाये गये है। इसलिए सी.सी.टी.वी. एवं वीडियोग्राफर को 24 घंटे कार्यरत रखें। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशमन गाड़ी के साथ मुस्तैद रहें। पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेकर उक्त स्थलों सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाये। जिला स्तर पर, अनुमण्डल स्तर एवं थाना स्तपर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नियंत्रण कक्षों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी पूरे समय कार्यशील रहकर पल-पल की सूचनाएं संकलित करते रहेंगे।
डीएम श्री त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, एन.आर.सी., एन.पी.आर. आदि को लेकर एक विशेष वर्ग/समूह द्वारा विगत कई दिनों से धरना/प्रदर्शन किया जा रहा है। इसलिए धरना/प्रदर्शन करने वाले लोगों, इसके नेताओं आदि के साथ वार्ता कर सभी से शांति कायम रखने की अपील की जाये। होली ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी भी लगातार भ्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर रखें।
बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एक साथ भ्रमण करें। आसूचना तंत्र को सक्रिय करें। किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत रिस्पॉड करें। साथ-साथ वरीय अधिकारियों को भी तुरंत सूचित कर दें। कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठकों में माननीय सदस्यों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि वे लोग पूरे तत्पर रहेंगे। अधिकारीगण भी शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर लें। जहाँ बैठके नहीं हुई है, वहाँ तुरंत बैठके कर ली जाये। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय द्वारा इस होली के अवसर पर विशेष चौकस रहने की हिदायत दी गई है। इसलिए सभी अधिकारी एवं जवान अगले 03 दिनों तक अपने-अपने दायित्वों का शत्-प्रतिशत् निर्वह्न सुनिश्चित करें।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत) आर.आर. प्रभाकर, सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार, लाइन डी.एस.पी., जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, सभी संबंधित थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
March 08, 2020

06.03.2020 (दरभंगा) : डिजिटल क्रांति ने विश्व के औद्योगिक क्रांति से भी अधिक प्रभावित किया है l शिक्षा जगत भी हमसे अछूता नहीं है l आज शिक्षा प्राप्ति के लिए कक्षाओं में जाने की भी जरूरत नहीं रही l आप अपने मोबाइल की सहायता से मूंक(मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) के माध्यम कोर्स कर सकते हैं l भारत सरकार ने 'स्वयं' नामक ई एजुकेशन प्लेटफार्म की शुरुआत की है l न केवल छात्र बल्कि शिक्षक समुदाय भी अपने ज्ञान को अपडेट कर सकते हैं l यह बातें विश्वविद्यालय एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रोफेसर रतन कुमार चौधरी ने कही l उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन में विचार विमर्श के निष्कर्ष बड़े ही लाभकारी होते हैं l विभाग से अपेक्षा है कि भविष्य में भी सम्मेलन/सेमिनार का आयोजन करते रहें l
वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक सचिव प्रोफेसर एच के सिंह एवं उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं l कार्यक्रम की शुरुआत सम्मेलन के संयुक्त सचिव डॉ. दिवाकर झा के स्वागत भाषण से हुई l 4 तकनीकी सत्र समेत उद्घाटन सत्र के प्रतिवेदको ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। फिर, विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय झारखंड के वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर बी एन ओझा ने अपने उद्बोधन में वाणिज्य एवं प्रबंधन शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।
समारोह के दूसरे विशिष्ट अतिथि पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य के प्रोफेसर एवं छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रोफेसर एन के झा ने इस तरह के कार्यक्रम में छात्रों की बड़ी संख्या में सहभागिता पर प्रसन्नता जाहिर की।उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकारिक उपयोग करने की सलाह दी। विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एल पी सिंह ने समापन उद्बोधन में विभाग की विरासत की चर्चा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की निरंतरता की कामना की। अध्यक्षीय संबोधन में वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी गुप्ता ने डिजिटल अर्थव्यवस्था में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े सरोकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच के सिंह, शिक्षाशास्त्र की प्राध्यापिका डॉक्टर मनीषा दिवेदी एवं एस एस राजू द्वारा संपादित पुस्तक 'इफेक्ट ऑफ कल्चरल डायवर्सिटी ओन बिजनेस' का विमोचन भी किया गया l समापन सत्र का अंत प्रोफेसर एच के सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
मंच संचालन का दायित्व विभागीय शिक्षक डॉ आशीष कुमार ने निभाया। समापन सत्र के पहले 2 तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ। इन सत्रों में 140 से अधिक पत्रों का वाचन हुआ।