October 05, 2020

04.10.2020 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की एक आवश्यक बैठक आकाशवाणी रोड स्थित निर्मल सिन्हा के प्रतिष्ठान पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव को लेकर चर्चा की गई। विदित हो कि दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के द्वारा प्रतिवर्ष चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव स्थानीय सोसायटी सिनेमा हॉल क्रेज डॉल्बी में किया जाता है। साथ ही बैठक में दरभंगा चित्रगुप्त सभा के तीन दिवंगत पदाधिकारियों स्वर्गीय कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, स्वर्गीय कृष्ण कुमार सिन्हा एवं स्वर्गीय एचएन देव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक आगामी रविवार 11 अक्टूबर रविवार को इसी स्थान पर होगी। बैठक में अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, प्रधान सचिव मनोज कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव अरविंद कुमार सिन्हा, पूजा संयोजक डॉ रविंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाभ, पूर्व प्रधान सचिव डॉ ए. एन प्रसाद, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, महिला संभाग की अध्यक्ष रीना भूषण, गुंजन कुमार, पांडेय रितेश कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव संजय कुमार सिन्हा, मनोज कर्ण, कृष्ण कुमार लाल कर्ण, ऋषभ श्रीवास्तव, शुभम कुमार सहित दर्जनों चित्रांश उपस्थित थे। उक्त बैठक में इस बिंदु पर भी चर्चा हुई की डिजिटल माधयम से सभा को और सक्रिय तथा मजबूत बनाया जाए।
October 03, 2020

03.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में सेक्टर पदाधिकारियों, भीभीटी, भीएसटी, एसएसटी, एफएसटी, एईओ एवं ए टी के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम ने कहा कि जिन्हें जो दायित्व दिया गया है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें। किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस चुनाव को पूरा देश एवं दुनिया देख रहा है। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र से संबंधित जो भी सूचना देनी है, वह सूचना ससमय दे दें, यदि आपके द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी जाती और मतदान के दिन किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए आपको पूर्णतः जिम्मेवार माना जाएगा। कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत अनुपालन कराना तथा मतदान के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित कराना, एक्स्ट्रा ईभीएम को ले जाना एवं मतदान केंद्र पर ईभीएम खराब होने की स्थिति में ईभीएम ठीक करना, यदि ठीक करने नहीं आता हो तो खराब ईभीएम रिप्लेस करना, इन सबों की बारीकी से जानकारी प्राप्त कर लें। ईभीएम खराब होने पर उसके किस पार्ट को अलग करके कैसे बदला जाएगा, ईभीएम के विभिन्न पार्ट को कैसे जोड़ा जाएगा, सीयू का बैटरी डिस्चार्ज हो गया हो, तो बैटरी कैसे रिप्लेस किया जाएगा, इन सबों की अच्छी जानकारी सेक्टर पदाधिकारी को होनी चाहिए। उन्हें ईभीएम को कैसे ले जाना है, रिप्लेस ईवीएम को कैसे लाना है, कहां रखना है, इन सबों के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई।
एसएसपी बाबूराम ने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी पुलिस पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी एवं विभिन्न टीमों के साथ लगाए गए हैं, वे अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से समझ लें और पूरी संजीदगी से अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने एसएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) एवं एफएसटी को आज ही से चेकिंग शरू कर देने का निर्देश दिया। खासकर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को कहा गया कि जहां भी चेकिंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, वहां सभी वाहनों की गहन जांच की जाए। जांच में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और प्रतिदिन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए और जांच प्रतिवेदन नील न हो, इस पर पूरा ध्यान देंगे।
October 03, 2020

02.10.2020 (दरभंगा) : इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के रास्ट्रव्यापी आह्वान पर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(BWJU) दरभंगा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डॉ० त्यागराजन एस.एम को सौपा गया। शिष्टमंडल में यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शशि मोहन "भारद्वाज", सुभाष चन्द्र सिंह, विशाल भंडारी, दीपक कुमार झा, मो.फिरदौस अली, अनिल कुमार मिश्रा, प्रकाश झा, विनय कुमार ठाकुर, विष्णुकांत चौधरी,राजकुमार गणेशन,सज्जाद अहमद खान,सुनील कुमार मिश्रा,अनिल कुमार सिंह आदि थे। माँगो में पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानने और अन्य कोरोना योद्धा की तरह सभी सुविधा मुहैया करने, राज्य में सभी कार्यरत पत्रकारों को 50 -50 लाख का बीमा करने, सभी अस्पतालों में पत्रकारों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क एवं बेहतर सुविधा देने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने आदि मांगे शामिल हैं।
October 03, 2020

02.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के दौरान मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्था को प्रदर्शित करते हुए एम.एल. एकेडमी में डमी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया, जिसका उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। डमी मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी थर्मल स्कैनर एवं मतदाताओं को दिए जाने वाले ग्लव्स को लेकर बैठा था, उसके पास सैनिटाइजर भी था, जिससे मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज करके एवं थर्मल स्क्रीनिंग करके मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मतदाताओं की कतार में लगने के लिए 6 फीट की दूरी पर घेरा बनाया गया है। मतदान केंद्र के अंदर सभी मतदान कर्मी एवं पीठासीन पदाधिकारी पीपीई किट्स में मौजूद थे। यह दृश्य अंतिम घंटे के मतदान का दृश्य था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान अधिकारी से मतदान के दौरान किए जाने वाले कार्य के संबंध में जानकारी ली।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार कोविड गाईडलाइन के अनुसार कोविड-19 का अंतिम समय में मतदान होगा और उस दौरान सभी मतदान कर्मी पीपीई किट्स में रहेंगे। इसके उपरांत पदाधिकारी द्वय ने एम.एल. एकेडमी के विभिन्न कमरों का भ्रमण कर पीठासीन पदाधिकारी को दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। कमरा संख्या आठ में प्रवेश कर उन्होंने कोविड-19 के गाईडलाइन के अंतर्गत इस बार मतदान केंद्र पर की जाने वाली व्यवस्था के संबंध में पूछा, प्रशिक्षणार्थी दिलीप कुमार मिश्रा एवं राजेश कुमार झा ने विस्तार से बताया कि इस बार प्रवेश द्वार पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी जिस का तापमान सामान्य से अधिक होगा उन्हें 5 मिनट तक ठंडे स्थान पर बैठाया जाएगा, इसके उपरांत पुनः उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी इस बार भी तापमान अधिक पाया गया तो उन्हें टोकन देकर अंतिम समय में मतदान के लिए आने को कहा जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग में जिनका तापमान सामान्य पाया जाएगा उन सबों को सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए कतार में लगाया जाएगा, तृतीय मतदान अधिकारी द्वारा मतदाता के हाथ को सैनिटाइज किया जाएगा तथा ग्लव्स उपलब्ध कराया जाएगा।
द्वितीय मतदान पदाधिकारी निर्वाचक सूची में टिक लगाते हुए मतदाता से हस्ताक्षर करवाएंगे, जो मतदाता हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं उसे अंगूठे में स्याही लगाने के लिए ईयरबड दिया जाएगा जिसकी मदद से मतदाता रजिस्टर पर निशान लगाते हुए पहचान बनाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूछा कि मॉक पॉल के बाद तथा मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी क्या करते हैं? उत्तर में दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट का सीआरसी बटन तथा मतदान समाप्ति के बाद क्लोज बटन दबाते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन सबों को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और निर्वाची पदाधिकारी के प्रतिनिधि है। मतदान केंद्र पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेगा इस समय पूरे देश व दुनिया की नजर बिहार के चुनाव पर है कि कोविड-19 के माहौल में चुनाव किस तरह कराया जा रहा है। इसलिए आपकी एक गलती सारे मेहनत को बेकार कर देगा। ध्यान रहे की मॉक पॉल के बाद सीआरसी बटन और मतदान समाप्ति के बाद क्लोज बटन दबाना ना भूले, नहीं तो उस मतदान केंद्र के मतों की गिनती नहीं की जा सकेगी और आपका दिन भर का मेहनत बेकार चला जाएगा। उन्होंने कमरा संख्या 11 में भी पीठासीन पदाधिकारियों को संबोधित किया।
October 03, 2020

02.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक भागीदारी) अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने जिला स्वीप लोगो का अनावरण किया। स्वीप लोगों में दरभंगा जिले की पहचान पान, माछ, मखान एवं मिथिला पेंटिंग को शामिल किया गया है। सबसे ऊपर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, जो दरभंगा की पहचान है, को एक खूबसूरत घेरा में रखते हुए उसके नीचे कोविड-19 के लिए अनिवार्य मास्क को रखा गया है। मास्क पर मिथिला पेंटिंग से दो खूबसूरत सूर्यमुखी का फूल लगाया गया है, एक तरफ एक महिला मास्क पहनी हुई है तथा दरभंगा जिले के नक्शे में भारत निर्वाचन आयोग का लोगो तथा मतदाता की अंगुली दर्शायी गयी है। लोगो में संदेश दिया गया है जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र तथा कोई मतदाता न छूटे। इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा स्वीप के महत्व से सबको अवगत कराया।