सांसद ने किया वेपोराइजिंग सिस्टम (भाप मशीन) का शुभारंभ, 10 आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया तेज
June 01, 2021
01.06.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वेपोराइजिंग सिस्टम (भाप मशीन) का शुभारंभ किया और रेल विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि रेल यात्री 4 नोब वाले इस भाप मशीन के माध्यम से भाप ले सकेंगे है। कोरोना काल में भाप लेना बेहद जरूरी है, इससे मनुष्य के फेफड़े सुरक्षित रहते है। उन्होंने कहा कि भाप लेने से कोरोना संक्रमण का असर अधिक नहीं होता है और इसके साथ साथ कई अन्य बीमारियों के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि 253 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर लंबी रेल लाइन "काकरघाटी बाईपास" निर्माण किया जा रहा है। काकरघाटी बाईपास के निर्माण के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और निकट भविष्य में पूर्वोत्तर भारत की रेल यात्रा इसी मार्ग से होगी।
सांसद ने कहा कि दरभंगा जिले के बनने वाले 10 रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु फाइनल रिवाइज एस्टीमेट बिहार सरकार द्वारा रेलवे को स्वीकृति हेतु जल्द ही भेजा जा रहा है, इसको लेकर सभी विभागीय कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि फाइनल रिवाइज एस्टीमेट के स्वीकृत होने के साथ ही कैबिनेट और टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी और दरभंगा संसदीय क्षेत्र के 9 व जिले के सभी 10 आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पटना रेलवे स्टेशन के तर्ज पर दरभंगा स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार को भव्य रूप से बनाया जाएगा। स्टेशन के दोनों तरफ (प्लेटफॉर्म 1 और प्लेटफॉर्म 6) सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। प्लेटफ़ॉर्म संख्या 6 पर लिफ्ट का निर्माण होगा एवं दरभंगा स्टेशन का पूर्ण भव्य सौंदर्यीकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, इसके साथ साथ दरभंगा स्टेशन पर 1.5 करोड़ की लागत से अधिकारियों के ठहरने हेतु अति विशिष्ट भवन का निर्माण कराया जा रहा और रेलवे कर्मचारी के आवास हेतु 42 यूनिट टाइप टू क्वार्टर का निर्माण कार्य भी हो रहा है।
दरभंगा स्टेशन बिल्डिंग के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है, जल्द ही दरभंगा स्टेशन पूरी तरह संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वरूप में दिखने लगेगा। सौंदर्यीकरण के कार्य को पूर्णतः पूर्ण किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया और दरभंगा स्टेशन के सभी नवनिर्मित एसकेलेटर का भी निरीक्षण किया तथा प्लेटफार्म संख्या 6 पर एसकेलेटर के निर्माण हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सांसद ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर जल्द ही 2 फुट ओवर ब्रिज एवं एक लो कॉस्ट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा तथा स्टेशन परिसर में एप्रोच रोड और सर्कुलेटिंग एरिया का भी विकास होगा। उन्होंने कहा लहेरियासराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर यात्री शेड का भी निर्माण होगा।
लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर 30 यूनिट आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें टाइप टू एवं टाइप-3 दोनों तरह का क्वार्टर शामिल है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेलमंत्री पीयूष गोयल जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भारतीय रेल ने ऐतिहासिक कार्य किया है, फिर चाहे वो किसान रेल हो, श्रमिक स्पेशल हो या ऑक्सीजन रेल। उन्होंने कहा कि कोरोना के विपरीत परिस्थिति में कार्य करने वाले सभी रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को साधुवाद दिया।


01.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा, मुख्य अभियंता, समस्तीपुर, मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सारण, दरभंगा, जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ शहरी सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम एकमी से गीदरगंज की तरफ एकमी-मब्बी बांध का निरीक्षण किया गया तथा गीदरगंज के पास बने स्लुईस गेट एवं आउटलेट जहाँ से शहर के पानी की निकासी होती है, वहां तक उन्होंने पैदल भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम को नाला का मुँह लगातार साफ करते रहने का निर्देश दिया, ताकि शहरी नाला का पानी स्लुईस गेट के माध्यम से नदी में लगातार जा सके। तत्पश्चात एकमी-सिरनियाँ (1.7 कि.मी - 2.5 से 03 कि.मी) तटबंध का निरीक्षण किया गया। तटबंध के 1.7 वे किलोमीटर में खराजपुर के निकट कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिया। वहीं 2.5 वे किलोमीटर से 03 किलोमीटर विजया टोल के बीच चल रहे मरम्मती कार्य का अवलोकन किया गया, जिसे 10 जून तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य में लगे मजदूरों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करने का निर्देश दिया गया। डीएम द्वारा संबंधित अभियंता को तटबंधों की पूरी लम्बाई में रेन कट, जंगल सफाई, रैट हॉल आदि की मरम्मत के कार्यों को 15 जून के पूर्व ठीक करवाने का निर्देश दिया गया।
30.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामवार टीकाकरण कैम्प लगवाने का निर्देश दिया गया था। उक्त के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहादुरपुर द्वारा माइक्रो प्लान बनाकर प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने हेतु कैंप का आयोजन निम्न प्रकार किया गया है। बहादुरपुर प्रखंड अन्तर्गत 30 मई को प्राथमिक विद्यालय,गोपीपट्टी, मास इंटरनेशनल स्कूल एकमीघाट, मध्य विद्यालय श्रीदिलपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर में, 31 मई को प्राथमिक विद्यालय, बराउर, मध्य विद्यालय, कपछाही, मध्य विद्यालय जोगियारा, प्राथमिक विद्यालय जलोखर में, 01 जून को मध्य विद्यालय, मेकना, मध्य विद्यालय, कपछाही, प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, जलोखर में, 02 जून को मध्य विद्यालय, चतरिया, प्राथमिक विद्यालय, राजारौली प्राथमिक विद्यालय बेलायाकुब एवं प्राथमिक विद्यालय, दशरथपट्टी में, 03 जून को प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर, सामुदायिक भवन, परड़ी, मध्य विद्यालय विउनी एवं प्राथमिक विद्यालय, गोड़िया में, 04 जून को प्राथमिक विद्यालय, कमरौली, मध्य विद्यालय, शोभन, प्राथमिक विद्यालय प्रेमजीवर एवं मध्य विद्यालय हरिपट्टी, तथा 05 जून को हरिजन दरवाजा, भैरोपट्टी, प्राथमिक विद्यालय, छिपलिया, समुदायिक भवन रघेपुरा एवं अहिला आंगनवाड़ी संख्या 170 में टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया है।
30.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम के आदेश के आलोक में दरभंगा नगर निगम द्वारा डीएमसीएच के कोरोना वार्ड तक जाने के लिए ज़िला स्कूल से कोरोना वार्ड तक एक नई एवं ऊँची सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के बन जाने से जिला स्कूल अवस्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और कोरोना वार्ड की दूरी घट जाएगी तथा वहाँ के चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ के साथ साथ मरीज व उनके परिजनों को भी कोरोना वार्ड तक के आवगमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह सड़क ख़ासकर वर्षा के दिनों में कोरोना वार्ड सहित डीएमसीएच जाने के लिए बेहद सुविधा जनक होगी।















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























