November 15, 2021

14.11.2021 (दरभंगा) : बाल गृह व पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा में दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चलने वाली बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित बाल दरबार कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा नेहा नुपूर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मोहम्मद जावेद आलम एवं सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने कहा कि हमें चाचा नेहरू व देश के अन्य महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर देश का उज्जवल भविष्य बनाना है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. जावेद आलम ने बच्चों को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाने एवं देश की एकता व अखंडता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विविध प्रस्तुतियाँ की गयी, जिसमें स्वागत गान, नृत्य, गायन, कविता पाठ व बच्चों ने खुलकर कोविड-19 के दौरान हुए अपने अनुभवों को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक नेहा नूपुर ने आगत अतिथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि दिनांक 16 नवम्बर को 05 बच्चों का समूह जिला पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे व अपनी मांगों व सुझाव देंगे। उन्होंने बताया कि 07 दिनों तक चलने वाली इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता यथा - पेंटिंग, खेलकूद, गायन, वादन, फिल्म, बाल फिल्म, प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, एवं कठ-पुतली नृत्य आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उनकी इच्छाओं व सुझावों के अनुरूप बाल गतिविधियाँ भी की जाएगी। इसके अलावा बाल गृह व सामुदायिक स्तर पर एक-एक बालक का चयन कर 20 नवम्बर 2021 को पटना में होने वाली राज्य स्तरीय बाल दरबार कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जहाँ बच्चों द्वारा माननीय समाज कल्याण मंत्री व अन्य विभागीय अधिकारियों के समक्ष कोविड-19 के दौरान हुई अपने अनुभवों व सुझावों को साझा करेंगे। सामुदायिक स्तर पर बालक का चयन "सेव द चिल्ड्रेन" द्वारा की जाएगी। इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह शशिकांत सिंह अधीक्षक बाल गृह दीपक सिंह व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
November 15, 2021

14.11.2021 (दरभंगा) : दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड स्थित रामशल्ला गाँव में जीविका दीदियों द्वारा रविवार को शराब व शराब के धंधेबाजों के विरोध में रैली निकाल जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली में लगभग 100 जीविका दीदीयों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। रैली रामशल्ला गांव से लेकर बलहा पंचायत तक निकाली गई। दीदियों ने अपने नारा में कहा कि 'अब जीविका दीदी जोश में, आओ शराबी होश में, जीविका दीदीयों ने ठाना है शराब मुक्त बिहार बनाना है। जैसे नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। दरभंगा में शराबबंदी को पूरी तरह से प्रभावकारी बनाने के लिए जीविका दीदी द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जीविका दीदियों ने रैली निकाल कर लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील की। जीविका दीदियों ने इस दौरान नारा बुलंद करते हुए लोगों को चेताया की जो पीये दारू शराब उसका उजड़ गया घर परिवार। इस तरह के नारे से शराब पीने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जन-जन तक जागरूकता फैलायी। रैली के बाद जीविका दीदियों ने पंचायत के सार्वजनिक स्थल पर शपथ ली कि अपने गांव के लोगों को शराब नहीं पीने देंगे साथ ही सभी महिलायें अपने-अपले क्षेत्र के शराब का धंधा करने व शराब पीने वालों की जानकारी टॉल फ्री नंबर पर जानकारी देने की बात भी बतायी। मौके पर सत्त जीविकोपार्जन योजना के यंग प्रोफेशनल दीपक, कुमार अभिनय सामुदायिक समन्वयक चंदन कुमार व सैकड़ो जीविका दीदीयाँ मौजूद थी।
November 15, 2021

13.11.2021 (दरभंगा) : गरीब पीड़ित वंचित समाज को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन दरभंगा की ओर से शनिवार को नगर निगम स्थित सभागार में पेन इंडिया (अखिल भारतीय) एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लीगल सर्विस कैंप (विधिक सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला न्यायाधीश, रूद्र प्रकाश जिलाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा सह दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश जावेद आलम वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।
विधिक सहायता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। अधिक से अधिक लोगों तक समय पर न्याय दिलाना हमारे प्राधिकार का लक्ष्य वंचित समाज को न्याय से रूबरू कराना और समय पर याद दिलाना इसी उद्देश्य से लगातार प्राधिकार की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों में जागरूकता लाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जगह-जगह जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश रूद्र प्रकाश ने कहा आम जनों तक न्याय पहुंच नहीं पा रही है जिसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य संगठनों के माध्यम से लाई जा सकती है और उचित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सहयोग करना है। विधि की सही जानकारी के अभाव में बहुत से लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता है। न्याय पाने के नियमों का हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए, न्याय दिलाने में सभी का योगदान भी होना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दरभंगा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला, प्रखण्ड, पंचायत एवं गाँव स्तर पर सफलता पूर्वक विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य विधिक सेवा और लाभार्थी के बीच की दूरी को कम करना है तथा निर्धन व वंचित वर्ग के लोगों को सुलभ न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि आज इस विधि जागरूकता शिविर में 03 श्रेणी के लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रथम श्रेणी के वैसे बी.पी.एल. परिवार के लोग है, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत एक वर्ष में 05 लाख रूपये का मुफ्त ईलाज का लाभ मिल रहा है। दूसरी श्रेणी में यू.डी.आई.डी के तहत वैसे दिव्यांग परिवार जिन्हें यू.डी.आई.डी. नम्बर के माध्यम से ही संबंधित सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। तीसरे श्रेणी में फुटकर बिक्रेता के लोग है, उन्हें आज विधि जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया है, ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित रूप से वंचित लोग जागरूक होंगे एवं अधिक से अधिक लोगों को न्याय प्राप्त करने की विधि की जानकारी होगी तथा वे ससमय न्याय प्राप्त कर सकेंगे।
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश जावेद आलम ने कहा की इस तरह के शिविर या कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब वंचित समाज को न्याय दिलाने एवं उन्हें अपने हक पाने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कई योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है और समय-समय पर योजनाओं के लाभ दिया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास विशेषता रहेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव एवं सदस्य चारों एक साथ शामिल हुए ।
November 15, 2021

13.11.2021 (दरभंगा) : आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में शराबबंदी को लेकर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलावार शराबबंदी के अंतर्गत किए गए छापेमारी, गिरफ्तारी एवं राज्यसात की कार्रवाई की जानकारी संबंधित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई। बैठक में बताया गया कि शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी जारी है तथा चौकीदार एवं थाना प्रभारी को एलर्ट रखा गया है यदि उनके क्षेत्र में शराब की बरामदगी होती है तो उन्हें जिम्मेवार माना जाएगा। बैठक में दरभंगा के अधीक्षक, मद्य निषेध ने बताया कि दरभंगा जिले में शराब से किसी की मृत्यु नहीं हुई है तथा जिले में शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी की जा रही है।
कुल 1012 निर्धन अनुसूचित जाति जनजाति के वैसे परिवार जो शराब एवं ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े थे उन परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया गया है।जिलाधिकारी मधुबनी द्वारा बताया गया कि मधुबनी जिले में शराब से किसी व्यक्ति की मृत्यु अभी तक नहीं हुई है। देसी शराब एवं ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में लगे हुए निर्धन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 5195 व्यक्तियों को सतत जीविकोपार्जन योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।समस्तीपुर जिला के संबंध में बताया कि विगत दिनों में पटोरी थाना अंतर्गत शराब से जुड़े संदिग्ध मामले में 07 व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई थी, इलाज के दौरान उन लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों के पोस्टमार्टम तथा भिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता लग सकता है। परंतु घटित संदिग्ध घटना के आलोक में शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी जारी है।
उक्त घटना के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा पटोरी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है। तथा अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध, समस्तीपुर को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए प्रपत्र- (क) में आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई हेतु मद्यनिषेध विभाग, बिहार पटना को भेजा गया है। संबंधित चौकीदार के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। घटना में संदिग्ध तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस तथा मद्यनिषेध विभाग की टीम का संबंधित क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिले में लगातार सघन छापेमारी कर रही है तथा शराब से संबंधित आसूचना संग्रह किया जा रहा है।आयुक्त द्वारा तीनों जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक को शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी करने एवं शराब व्यवसायियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
November 09, 2021

08.11.2021 (दरभंगा) : आजादी के 75 वें वर्ष में भारत में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वाधान में जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी, अपर जिला न्यायधीश हम्बर सिंह बघेल, अपर जिला न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम, डीपीओ संजय देव कन्हैया, महिला हेल्प लाइन के अजमतुन निशा आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में दरभंगा न्यायमंडल में जिला में स्थापना काल से अभी तक के विभिन्न पलों के तस्वीरें के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार व अन्य विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें जिसका सीधा असर समाज के वंचित अंतिम लोगों से लेकर महिलाओं-बच्चों सहित पीड़ित मानवता को उखेडता है का विवरण भी चित्रों के जरिए प्रदर्शन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार एवं सामाजिक कुरीतियों पर आधारित विभिन्न स्लोगनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बाल विवाह, शादी की सही उम्र आदि विषय पर बनाए गए पेंटिग्स का भी प्रदर्शन किया गया। मेलें में न्यायिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का भी कार्ड बोर्ड द्वारा सुन्दर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव जावेद आलम ने बताया कि यह प्रदर्शनी पेन इंडिया अवेयरनेस कार्यक्रम के जरिए दरभंगा के 1266 गांव में पहुंचा है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी, माधव कुमार लाभ, बेबी सरोज, संजीव कुमार, सुनील पाठक, करण कपूर गुप्ता के साथ साथ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, सुधीर कुमार, आदि शामिल हुए। महिला हेल्पलाइन के अजमतुन निशा, प्राधिकार के संजय कुमार, मुन्ना कुमार, इमामुद्दीन, कमलेश कुमार, प्रेमनाथ सिंह, लक्ष्मी लाभ आदि सक्रिय रूप से उपस्थित थे।