DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मिथिलावादी पार्टी के विस्तार पर चर्चा किया गया

January 10, 2022
Dbg

09.01.2022 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यालय पर मकर संक्रांति मिलन समारोह के उपलक्ष्य में कई एमएसयू और मिथिलावादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हुए जहाँ पर मिथिलावादी पार्टी के विस्तार पर चर्चा किया गया। मिथिलावादी पार्टी का उद्देश्य सशक्त-समृद्ध मिथिला का राजनीतिक उदय करने के लिए है। दशकों से मिथिला विरोधी मानसकिता की सरकारों ने मिथिला के साथ छल किया है यह बाते एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन ने कहा हैं, वहीं एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा की मिथिला में संसाधनों की कमी नहीं है। पर सरकारी उदासीनता की वजह से चीनी मिल, कागज उद्योग, जूट मिल, सूत मिल आदि बंद पड़े हैं। हजारों मजदूर 22 साल से मजदूरी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिथिलावादी पार्टी मधुबनी व दरभंगा की सभी और सहरसा, सुपौल व समस्तीपुर में दमदार उम्मीदवार उतारेगी एमएसयू का राजनितिक विकल्प मिथिलावादी पार्टी हैं मिथिलावादी पार्टी के दरभंगा जिला अध्यक्ष सीए अजीत झा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। यहां के युवा कौशलयुक्त श्रेष्ठ उद्यमी हैं, परंतु जितनी भी संभावनाएं थीं उसे इन अविकसित सोच के पटना व दिल्ली बैठे निरकुंश नेताओ ने नष्ट करने का काम किया है। जन-जन से सरोकार रखने वाले युवा अब विधानसभा जाकर मिथिला के मुद्दों को मुखर होकर रखने का काम करेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनूप मैथिल ने कहा की लोग पलायन क्यों करते हैं ? वास्तव में यह चुनावी मुद्दा होना चाहिए। 1990 के बाद से बिहार में कोई भी नया उद्योग नहीं लगा। नए उद्योग की तो बात छोडि़ए जो थे वो भी तेजी से बंद होते गए। चाहे सकरी चीनी मिल हो, दरभंगा स्थित अशोक पेपर मिल हो या बेगूसराय के आसपास के कई उद्योग। केंद्र सरकार की जो मिथिला विरोधी मंशा और कुदृष्टि है इसे दूर करने के लिए मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदारी के साथ उतरेगा। उग्र नाथ मिश्रा ने कहाँ मिथिलावादियों ने पिछले 5 वर्ष में गली से दिल्ली तक, सड़क से जेल तक संघर्ष करने का काम किया है। बेनीपुर से नवनिर्वाचित मिथिलावादी जिला परिषद सागर नवदिया ने दर्जनों मिथिलावादी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का घोषणा करते हुए उन्हें प्रसस्ति पत्र सौंपा और एमएसयू और मिथिलावादी पार्टी में सामंजस्य बनाते हुए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा। धन्यवाद ज्ञापन मिथिलावादी पार्टी के सदस्य गुलफाम रहमानी ने किया।

इस मौके पर प्रशांत झा विद्या भूषण राय गोपाल चौधरी अमन सक्सेना शिवेंद्र वत्स अभिषेक कुमार झा रामशंकर झा अर्जुन कुमार विकाश चौधरी अनीश मिश्रा अविनाश कुमार सुधांशु कुमार नवीन सोनी विकाश मैथिल नीरज भारद्वाज धर्मेन्द्र कुमार प्रसून चौधरी ऋतू राज विनय ठाकुर उदय नारायण झा संजय पंडित आदि मौजूद रहे।

मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक हुई आयोजित, कई विषयों पर हुआ चर्चा

January 10, 2022
Dbg

08.01.2022 (दरभंगा) : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार नीरज की अध्यक्षता में मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मीडिया कप 2021 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मीडिया कप 2022 के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष पद पर गुंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव अमित कुमार, कार्यकारी महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नीरज, मनोज कुमार, पुनीत सिन्हा, कुमार रौशन, भुवन मिश्रा, संतोष दत्त झा एवं विकास कुमार तथा सचिव पद पर गिरीश कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, अभिनव सिंह, लक्ष्मण कुमार, विपिन पप्पु, कुमार कन्हाई, राकेश कुमार एवं अब्दुल कलाम बनाये गए। एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डा.संजय लाला (अध्यक्ष), नवेन्दु शेखर पाठक एवं प्रह्लाद कुमार किलु को रखा गया है। बैठक में मैदान को सुचारू ढंग से मैच लायक बनाने के लिए एक ग्राउन्ड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें बैद्यनाथ झा बैजू, इम्तिेयाज अहमद, मनोज कुमार, सूरज कुमार, वरूण ठाकुर, आशीष महापात्र, राहुल गुप्ता, इन्द्र भूषण चौधरी, चन्द्र प्रकाश कर्ण, कमलेन्द्र झा, लाल बाबू अंसारी तथा तुलसी झा को रखा गया है। मीडिया इंचार्ज पदमेश सौरभ होंगे। संरक्षक के रूप में अमरनाथ चौधरी, रवि भूषण चतुर्वेदी, संतोष झा, सतीश कुमार, विनय कुमार चौधरी, नवीन सिन्हा, देवेन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, रामा रमण आचार्या, अमरनाथ प्रसाद, अजय मोहन प्रसाद, मंसूर खुस्तर, आलोक पुंज संगीत, मुकेश कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, मनोज दास, एवं सुधांशु सिन्हा को रखा गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीडिया कप 2022 का आयोजन कोरोना की स्थिति को देखते हुए 22 मार्च से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ- नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। उक्त मीडिया कप में पूर्व की तरह 8 टीमें भाग लेंगी।

कोरोना से बचाव को लेकर डीएम ने की बैठक, लोगों को जागरुक करने का दिया निर्देश

January 10, 2022
Dbg

08.01.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ कोरोना से बचाव को लेकर ऑनलाईन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखण्डों में कोरोना से बचाव के उपाय का लगातार माईकिंग कराकर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग किया जाए यथा शिक्षक, विकास मित्र, जीविका दीदी, आशा, सेविका, सहायिका व किसान सलाहकार इत्यादि। बिना मास्क के दुकान एवं प्रतिष्ठान में किसी को पाये जाने पर पहले उसे समझाया जाए, नहीं मानने पर जुर्माना किया जाए। ग्राहक मास्क में हो, यह सुनिश्चित किया जाए। पंचायती राज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर गाँव-गाँव में जागरूकता फैलायी जाए। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगर उनके क्षेत्र में कोई संक्रमित हुआ है, तो वे उसकी जाँच करावें। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नियमित रूप से टेस्टिंग करने का निर्देश दिया और शहरी क्षेत्र में टेस्टिंग की संख्या दोगुनी/तीगुनी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी का रैपिड एन्टीजन टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो पुनः आर.टी.पी.सी.आर. कराने की जरूरत नहीं है। यदि रिपोर्ट निगेटिव आता है और कोरोना के लक्षण विद्यमान हैं, तो आर.टी.पी.सी.आर. जाँच करायी जा सकती है। उन्होंने चिकित्सकों को प्रतिदिन पॉजिटिव मरीज से दूरभाष के माध्यम से 07 दिनों तक उनका हाल-चाल लेते रहने का निर्देश दिया तथा वैकल्पिक दिवस में चिकित्सक उनके घर जाकर देखेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि अभी भी अधिकतर लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि इस महामारी से बचने का सर्वोत्तम उपाय एन-95 मास्क का प्रयोग या सर्जिकल मास्क के साथ कपड़े का मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दुकानदार भी कुछ मास्क रखें, ताकि कोई ग्राहक बिना मास्क के पहुँचे तो उन्हें मास्क उपलब्ध करावें।

जिला स्तर पर पूर्वाह्न 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक कोरोना जाँच की व्यवस्था की गयी है। कोरोना जाँच में गतिमान आयु वर्ग (21 वर्ष से 50 वर्ष) पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिनमें संक्रमण के लक्षण मिले, उनकी जाँच करवा ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रखण्डों के कोविड केयर सेन्टर को दुरूस्त कर लिया जाए। जिले में 926 बी. टाईप का भरा हुआ ऑक्सीजन सिलीण्डर उपलब्ध हैं। यदि किसी प्रखंड में कमी है, तो माँग कर लें। साथ ही ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को दुरूस्त करवा लिया जाए। टीकाकरण की कार्य-योजना बनाकर उपलब्ध कराये जा रहे टीके का तुरंत उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी कोविड केयर सेन्टर के रूप में चिन्ह्ति किया गया है। अनुमण्डल स्तर पर टीम बना ली जाए, जो यह जाँच करेंगी कि निजी अस्पतालों में ईलाज सरकार द्वारा निर्धारित मानक एवं दर पर किया जा रहा है कि नही। उन्होंने कहा कि सभी अपनी-अपनी व्यवस्था का ड्राई-रन कर देख लें तथा प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। पॉजिटिव मरीजों को ससमय एम्बुलेन्स मिले, इसकी व्यवस्था प्रखण्ड स्तर पर रखी जाए, यदि कहीं एम्बुलेंस की कमी है, तो भाड़े पर रख ली जाए। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा टेस्टिंग होगी, उतना ज्यादा बचाव होगा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मॉडरेट केस कोविड केयर सेन्टर में तथा सिरियस केस डी.एम.सी.एच. रेफर करने को कहा। डीएम ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से उनके प्रखण्ड में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारी की जानकारी बारी-बारी से लिया।

सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि उनके प्रखण्ड में 10 बेड वाला कोविड केयर सेन्टर उपलब्ध है, जहाँ ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। सभी प्रखण्डों में एम्बुलेंस उपलब्ध हैं तथा सभी प्रखण्डों में 400 एन्टीजन टेस्ट एवं 150 आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट प्रतिदिन करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने दरभंगा सदर प्रखंड को प्रतिदिन 1500 एवं बहादुरपुर, बहेड़ी, बेनीपुर को 1000 टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सक एक टीम के रूप में काम करेंगे, लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करेंगे, कोरोना पॉजिटिव का ससमय ईलाज करेंगे तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेंगे तथा जागरूकता के लिए अपने सभी संसाधन यथा - आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी, शिक्षक, विकास मित्र, किसान सलाहकार का प्रयोग करेंगे और मिल-जुल कर इस महामारी का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि प्रखण्ड स्तर पर पर्याप्त जानकारी के अभाव में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग करने में परेशानी होती है, इसलिए जिला स्तर से 10 जनवरी को सभी प्रखण्ड के 01-01 कर्मी को ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर का प्रयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। प्रखण्ड स्तर पर प्रशिक्षित व्यक्ति उसी दिन अपने प्रखण्ड के शेष कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। यदि कहीं भी कोई कमी हो, तो अविलम्ब उसकी माँग कर ली जाए।

बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपदा प्रभारी सत्यक सहाय, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, डी.पी.एम. हेल्थ विशाल कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

दरभंगा को जाम से मुक्ति दिलवा कर रहेंगे – MSU

January 10, 2022
Dbg

07.01.2022 (दरभंगा) : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दरभंगा शहर में जाम की समस्या को लेकर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। दोनार गुमती के पास लगे जाम के आगे एमएसयू के लगभग 1 दर्जन सेनानीयों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दिखाया। एमएसयू के सेनानियों ने कहा की दरभंगा शहर पिछले 20-30 सालो से जाम की समस्या से त्रस्त हो चूका हैं। दरभंगा का कोई भी ऐसा इलाका नहीं हैं जहाँ पर जाम की समस्या ना हो। 10 साल पहले 07 ओवर ब्रिज का शिलान्यास हो चूका हैं लेकिन आज तक किसी भी जगह पर एक पिलर तक नहीं गारा गया। कुछ दिन पूर्व 3 ओवर ब्रिज का और घोषणा किया गया हैं लेकिन सरकार और प्रतिनिधि की मंशा अब स्पष्ट हो चूका हैं की हमारा प्रतिनिधि निक्कमा हैं दरभंगा ऐसे ही जाम में फंसा रहेगा। पिछले 20-30 सालो से दरभंगा वासी रोजाना 2-3 घंटा जाम में फंसे हुए होते हैं जिसकी चिंता ना तो प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारी को हैं और नाही जनप्रतिनिधियों को। शाम 5 बजे के करीब एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना विकाश चौधरी उदय नारायण झा नारायण मिश्रा गौतम कुमार रमेश कुमार संजीत कुमार अर्जुन दास नवीन कुमार आदि ने दोनार गुमती के पास मुख्य सड़क पर बैनर पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। जैसे ही रेलवे फाटक बंद हुआ दर्जनों एमएसयू के छात्र रेलवे फाटक के आगे खड़ा होकर नारेबाजी करने लगे, "ऐसे ही जाम में फंस जाओगे निकम्मा प्रतिनिधि को जो जिताओगे" "हम सब ने ये हैं ठाना हैं दरभंगा को जाम से मुक्ति दिलाना है" जैसे नारा लगाकर आम लोगो को आकर्षित करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने लगे। रोजाना कई एम्बुलेंस जाम में फंसा होता हैं छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाने में नौकरी वाले को नौकरी पर जाने से पहले इस जाम में संघर्ष करना पड़ता हैं लेकिन एमएसयू ने ठान लिया हैं की दरभंगा को जाम से मुक्ति दिलवा कर रहेंगे। आने वाले नगर निगम चुनाव में एमएसयू सभी जगह अपने उम्मीदवार को खड़ा करने जा रहा हैं। न्यू दरभंगा के नाम से कांसेप्ट लेकर इस चुनाव में एमएसयू अपनी भागेदारी तय करने जा रहा हैं। हर जाम वाली जगह पर जाकर हमलोग ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक सांसद और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करेंगे। हमारी मांग हैं की दरभंगा के सभी ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए और दरभंगा शहर को जाम से मुक्ति दिलवाया जाए।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को डी.एम. ने दिये कई निर्देश

January 06, 2022
Dbg

06.01.2022 (दरभंगा) : कोविड-19 की तीसरी लहर के साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बी.एम.एस.आई.सी.एल. के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह तथा सभी जिले के जिलाधिकारी के साथ ऑनलाईन बैठक की गयी। बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में डीएम राजीव रौशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य 9,600 को बढ़ाकर कम से कम 10 हजार लोगों का कोरोना टेस्टिंग करवाई जाए।

बताया गया कि इनमें 3,000 आर.टी.पी.सी.आर. एवं 6,600 रैपिड एन्टीजन टेस्ट शामिल हैं। डीएम ने कहा कि कोविड-19 की टेस्टिंग जो गतिमान आयु वर्ग (मोबाईल एज ग्रुप) 21 से 50 वर्ष है, को ज्यादा प्राथमिकता दी जाए और जैसे ही रैपिड एन्टीजन टेस्ट की जाँच में पॉजिटिव परिणाम पाया जाये, तुरंत उसे दवा का किट्स उपलब्ध कराकर उसका मोबाईल नम्बर दर्ज कर प्राप्ति ले ली जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मोबाईल टेस्टिंग भान की भी व्यवस्था की जाए और प्रखण्डवार 01 टॉल-फ्री नम्बर जारी की जाए। उसपर जैसे ही कोई कॉल करे, उसकी जाँच करने हेतु मोबाईल टेस्टिंग भान उसके घर पहुँच जाये, इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा टल जाएगा। उन्होंने कहा कि जाँच करने वाली टीम पी.पी.ई. किट् में रहेगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर पूर्वाह्न 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक चल रहे टीकाकरण केन्द्र के समीप एक कोरोना जाँच केन्द्र भी पूर्वाह्न 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक के लिए बनाया जाए, जहाँ कोरोना के लक्षण वाले कोई भी व्यक्ति जाकर अपनी जाँच करा सके। आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे के अन्दर उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को प्रखण्डवार कोविड कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला स्तर पर एक कोविड कंट्रोल रूम जो 24x07 घंटे कार्यरत रहें, स्थापित करने का निर्देश दिया और वहाँ से सभी होम आईसोलेशन वालों से 04-05 प्रश्न पुछवाने का निर्देश दिया गया। मसलन - कितना बुखार हैं, भोजन में क्या खा रहे हैं, पल्स रेट कितना है, होम आईसोलेशन में कब से हैं, इसके साथ ही यदि ब्लड सुगर है, तो ब्लड सुगर लेवल कितना है, इसके साथ ही उसके घर वालों को कोविड पॉजिटिव व्यक्ति से दूरी रखने की सलाह दी जाए।

चिकित्सक वैकल्पिक दिवस पर कोविड पॉजिटिव के घर भ्रमण कर उनका हाल-चाल ले लें, यदि स्थिति ठीक है, तो होम आईसोलेशन में लगातार रहने और यदि आवश्यकता है, तो पी.एच.सी., सी.एच.सी. भेजने की सलाह दी जाए। उन्होंने कहा कि 08 जनवरी 2022 को 15 से 18 वर्ष वाले किशोरों के लिए टीकाकरण का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। अतः शिक्षा विभाग से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर शत्-प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर जिनके द्वारा दूसरा डोज लिए हुए 9 माह हो गया है, उनके लिए तीसरा प्रिकॉशनेरी डोज का मेगा ड्राइव 10 एवं 11 जनवरी 2022 को चलाया जाए। इसके लिए कार्य योजना बना ली जाए। उन्होंने कहा कि कोविड मरीज के लिए डेडिकेटेड एम्बुलेंस अनुमण्डलवार रखी जाए, जो कॉल सेन्टर पर सूचना प्राप्त होते ही मरीज के पास पहुँच जाए। चुकी शहरी क्षेत्र में संक्रमण की दर ज्यादा रहती है, इसलिए सदर अनुमण्डल में एम्बुलेंस की संख्या अधिक रखी जाए। उन्होंने कहा कि 01 एम्बुलेंस पर 02-02 चालक की व्यवस्था रखी जाए, ताकि दोनों शिफ्ट में एम्बुलेंस कार्यरत रह सके। सभी चिकित्सकों की छूट्टी तत्काल रद्द कर दी गयी है और सभी का मुख्यालय में रहना अनिवार्य है।

उन्होंने सभी प्रखण्डों में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने हेतु सघन मेकिंग करवाने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी पणन पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को दूकानों को मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। इसके साथ ही मास्क वाले ग्राहकों को ही सामान दिया जा रहा है कि नहीं इसकी भी जाँच हो। उन्होंने कहा कि गंभीर कोरोना संक्रमित व्यक्ति को डी.एम.सी.एच. में भर्ती के समय ही ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डी.एम.सी.एच. के 03 एवं बेनीपुर अनुमण्डलीय अस्पताल के एक ऑक्सीजन प्लांट को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि उच्च जोखिमयुक्त व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति की कोविड-19 जाँच कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24x07 घंटे एम्बुलेन्स टीमों की सुविधा तथा कोविड पॉजिटिव मरीजों को निर्धारित चिकित्सा केन्द्रों में भर्ती करने हेतु निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इस हेतु दरभंगा जिला के लिए मेडिकल हेल्पलाइन नम्बर - 1800-345-6610 तथा विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर - 104 जारी किया गया है। eSanjeevani टेली मेडिसिन एप पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक डॉक्टर से मुफ्त परामर्श तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, जाँच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।