DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण

January 27, 2022
Dbg

27.01.2022 (दरभंगा) : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कुल 5.75 करोड़ की लागत से दरभंगा और लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र एवं मिथिला की जनता को लोकार्पित किया। इस दौरान दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी भी उपस्थित रहें। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिथिला में किए जा रहे विकास कार्यों में आज कई उपलब्धियां और जुड़ गई है। सांसद डॉ ठाकुर ने लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित पैदल उपरिगामी पुल (फुट ओवरब्रिज) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा की 2.25 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल यात्री सुविधा में काफी उपयोगी साबित होगा। अब लहेरियासराय स्टेशन पर भी यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से आवागमन कर सकते है। इस लोकार्पण के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा स्टेशन पर तीन योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन पर 1.5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एस्केलेटर , स्टेशन परिसर में 1.5 करोड़ की लागत से निर्मित नए पार्सल भवन एवं 50 लाख की लागत से बने डीलक्स शौचालय एवं स्नानागार को भी राष्ट्र एवं मिथिला की जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला में रेल विकास के क्षेत्र में नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा की रेल विकास के तहत 253 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर लंबी "काकरघाटी-शीशो बायपास" रेल लाइन निर्माण, दरभंगा में प्लेटफार्म 5 के तरफ दूसरी एंट्री गेट एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण, दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण, प्लेटफार्म 6 पर लिफ्ट निर्माण, समस्तीपुर - दरभंगा - जयनगर रेलखंड का विद्युतीकरण, 1.5 करोड़ की लागत से अधिकारी विश्राम गृह , दरभंगा में रेल कर्मचारी हेतु 42 क्वार्टर एवं लहेरियासराय में 30 क्वार्टर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा, जिसमे नया स्टेशन भवन, फैकेड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म इत्यादि शामिल है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में सभी कार्य एक दूरगामी विजन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, उसी को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने आरएलडीए को आगामी पचास वर्षों को ध्यान में रखते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु स्वीकृति दिया है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा की बीते महीने इसको लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक भी किया गया था। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के दरभंगा हॉल में डीआरएम आलोक अग्रवाल एवं मंडल के सभी वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान रेल परियोजनाओं की समीक्षा की और आगामी कार्य योजना को लेकर दिशा निर्देश दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक के दौरान दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता में रखने एवं 253 करोड़ की लागत से बन रहे काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर उसमे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने संबंधित कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर अग्रेतर कारवाई करने का भी निर्देश दिया। सांसद ने दरभंगा जिले में स्वीकृत सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में विभागीय सक्रियता बढ़ाये जाने, पंडासराय से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण किये जाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द निर्माण को भी लेकर प्रक्रिया तेज करने को कहा।

उन्होंने दरभंगा स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद पर्यटन एवं तीर्थ स्थल के लिए नई ट्रेन परिचालन एवं लहेरियासराय स्टेशन पर प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव हेतु मंडल स्तर से मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने को भी कहा। सकरी - हसनपुर परियोजना में हरनगर से हसनपुर रेलखंड निर्माण हेतु विभागीय सक्रियता बढ़ाते हुए इस रेल परियोजना को जल्द पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सकरी - हरनगर रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा का विकास करने, बेनीपुर एवं जगदीशपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने तथा बेनीपुर एवं जगदीशपुर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाये जाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा सांसद डॉ ठाकुर ने समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई, सुरक्षा, पानी,शेड सहित यात्री सुविधा से जुड़े सभी चीजों को प्रमुखता से दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।सांसद डॉ ठाकुर ने कोरोना काल में भारतीय रेल द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य, जिसमें किसान रेल, श्रमिक स्पेशल ट्रेन, ऑक्सीजन रेल, रेलवे कोच को आइसोलेशन कोच में परिवर्तन करने जैसे कार्य शामिल है, को लेकर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की पिछले दिनों वह दरभंगा सहित मिथिला में रेल विकास से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों को लेकर रेलवे के चेयरमैन एवं पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के बैठक कर चुके है।

बैठक के दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल, एडीआरएम जफर आजम, सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र, मंडल सुरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार लाल, सीनियर डीईएन आर एन झा, डीईएन विनोद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

गणतंत्र दिवस

January 27, 2022
Dbg

26.01.2022 (दरभंगा) : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह में आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर भा.पु.से.( सहायक पुलिस अधीक्षक.) विक्रम सिहाम ने परेड का समादेशन किया। द्वितीय परेड समादेशक प्रा.अ. नि.(प्र शि.) रामचन्द पासवान द्वारा किया गया। परेड में बी.एम.पी-13, डी.ए.पी (पुरुष/ महिला), गृह रक्षा वाहिनी, एवं फायर बिग्रेड के एक-एक प्लाटुन जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसएसपी अशोक प्रसाद, डीएम राजीव रौशन एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र ललन मोहन प्रसाद को समादेशक एवं जवानों द्वारा उचित सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला को संबोधित करते हुए आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल ने कहा की आज 73वें गणतंत्र के शुभ अवसर पर दरभंगा के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, दरभंगा जिला के सम्मानित नागरिकगण, भाईयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों। सर्वप्रथम मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। साथ ही आप सभी को देश के 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई भी देता हूँ। असंख्य महापुरूष/क्राँतिकारी के त्याग एवं बलिदान के बदौलत हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। इस पुनित अवसर पर भारतीय संविधान के वास्तुकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का हम शत्-शत् नमन करते हैं। जिन्होंने अपने शिल्पकला से इसे मूर्त रूप दिया है। इस अवसर पर मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समग्र इतिहास में मिथिलावासियों का योगदान अतुलनीय रहा है। भारत माता के बलिवेदी पर हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतां कों इस अवसर पर हम हृदय से नमन करते हैं। इस वर्ष दरभंगा जिला सहित सम्पूर्ण बिहार विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 (कोरोना) की तीसरी लहर से प्रभावित रहा। लोगों को इस महामारी के संबंध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को चिन्ह्ति करने के लिए सैंपल संग्रहण एवं जाँच की व्यवस्था की गई, दरभंगा में अबतक 19 लाख 51 हजार लोगों की जाँच करायी गयी है तथा 21 लाख 23 हजार लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसके साथ ही 15 से 18 आयुवर्ग वाले 03 लाख 22 हजार किशोरों का टीकाकरण कराया जा रहा है।

टीकाकरण के फलस्वरूप ही कोरोना की तीसरी लहर में महामारी दूसरी लहर की तरह घातक नहीं रहा। कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गयी है। डी.एम.सी.एच में ऑक्सीजन युक्त 120 बेड, आईसीयू में 16 बेड एवं 26 बेड भेंटीलेटर युक्त उपलब्ध हैं। जिला स्कूल अवस्थित डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर में 200 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध हैं, इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रखण्ड में कोविड केयर सेन्टर बनाए गए हैं, जिनमें 310 बेड उपलब्ध हैं, इनमें ऑक्सीजन युक्त 151 बेड हैं। इस प्रकार जिले में 630 बेड, 471 ऑक्सीजन युक्त बेड, 16 आईसीयू बेड एवं 26 भेंटीलेटर युक्त बेड उपलब्ध हैं। डी.एम.सी.एच. एवं बेनीपुर अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गयी है, ताकि कोविड वार्ड के मरीजों को अबाध रूप से ऑक्सीजन मिलता रहे। इसके साथ ही डी.एम.सी.एच. एवं डी.सी.एच.सी. में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों के लिए एक एप्प बनाया गया है, जिससे मरीज के परिजनों को मरीज के स्वास्थ्य संबंधी अद्यतन जानकारी सुबह/शाम उनके अभिभावक/एटेन्डेंट को मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत सभी प्रखण्डों में एक अतिरिक्त एम्बुलेंस मुहैय्या करायी गयी है। कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित पॉजिटिव मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा किट्स की होम डिलेभरी की व्यवस्था की गयी है तथा जिला नियंत्रण कक्ष/प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष से लगातार उनकी हाल चाल की जानकारी ली जा रही है। डी.एम.सी.एच. के टेलीमेडिसीन सेन्टर से कोविड पॉजिटिव की लगातार निगरानी भी की जा रही है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन के उद्देश्य से प्राकृतिक जल स्रोतों यथा आहर/पईन/पोखर/तालाब आदि के उड़ाहीकरण एवं इसके सौर्द्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए जिले में 07 लाख पौधारोपण करवाया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना अन्तर्गत कुल 02 लाख 78 हजार 174 सदस्यो को गोल्डेन कार्ड निर्गत किया गया है। मुफ्त स्वास्थ्य सुबिधा मुहैया कराने हेतु 20 सरकारी अस्पताल (दरभंगा मेडिकल कॉलेज सहित) एवं 19 निजी अस्पतालों को सूचीबद्व किया गया है। जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने हेतु हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के अन्तर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को क्रियाशील किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 05-05 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं 01-01 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट एवं तारडीह में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जा रही है। जननी बाल सुरक्षा योजना अन्तर्गत 55 हजार 932 संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत 14 हजार 450 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कराया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 05 लाख 95 हजार बच्चों का स्वास्थ्य जाँच कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 01 लाख 99 हजार 223 आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई, जिसमें से 01 लाख 65 हजार 199 आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया, जो लक्ष्य का 83 प्रतिशत रहा। मनरेगा से 02 लाख 02 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा लगभग 06 लाख 91 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दरभंगा जिला के 50 ग्राम पंचायतों का चयन कर कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शीघ्र ग्राम पंचायतों द्वारा कूड़े-कचरे का समुचित निपटान किया जाएगा।

इसके साथ ही दरभंगा जिला के महादलित टोलों/भूमिहीन परिवारों के लिए 201 अदद सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जा चुका है। खुले में शौच के स्थायित्व को बनाये रखने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में ‘‘स्वच्छ गाँव हमारा गौरव’’ अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान पूरे सूबे में दरभंगा जिला में सर्वाधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 63 लाख 91 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति पोशाक योजना, वासगीत भूमि योजना, दशरथ माँझी कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं को अधिकार, हर घर बिजली लगातार, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियां, शौचालय निर्माण-घर का सम्मान एवं अवसर बढ़े आगे पढ़ें इत्यादि महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। हर-घर नल का जल योजनान्तर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा 3810 वार्डों में तथा पी.एच.ई.डी द्वारा 72,522 घरों को अच्छादित किया गया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3806 आवेदकों को 67 करोड़ 60 लाख रूपये उपलब्ध कराये गये हैं।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 11,745 आवेदकों के खाते में 12 करोड़ 71 लाख रूपये उपलब्ध कराये गये हैं। कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 28,160 युवाओं को बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा तथा संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 92,388 अन्त्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलो एवं 33 लाख 60 हजार 183 पूर्वीक्ता प्राप्त श्रेणी के परिवारों को प्रति परिवार 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति माह दिया जा रहा है। उज्जवला योजनान्तर्गत 03 लाख 98 हजार 385 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। मद्य निषेध अभियान के तहत 05 अप्रैल 2016 से राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 4397 लाभार्थियों को 06 करोड़ 52 लाख 70 हजार रूपये स्वरोजगार हेतु प्रदान किया गया। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत विगत 01 साल में 09 लाख 40 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया है।

तथा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अबतक 40 हजार मामलों का निष्पादन किया गया है। जिले में लगातार सड़क, पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। दरभंगा के एम्स के निर्माण एवं एयरपोर्ट का विकास जारी है। भारतमाला योजना के अन्तर्गत मधुबनी के उचैठ भगवती स्थान से दरभंगा होते हुए सिंघेश्वर स्थान, मधेपुरा तक, कल्याणपुर से बेला नवादा तक फोरलेन सड़क, एवं 08 आर.ओ.बी के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। कुशेश्वर स्थान - फुलतोड़ा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 05 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। समेकित बाल विकास सेवा योजना के अन्तर्गत जिले में 4324 कार्यरत आँगनवाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। जिनमें 4324 सेविका एवं 3982 सहायिका कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 28,630 कन्याओं को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के तहत अबतक 81,254 गर्भवती महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। वहीं आँगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन से छः साल के बच्चों को जुलाई 2021 से पोषाहार में पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू लड्डू का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 02 लाख 10 हजार किसानों को 06 हजार रूपये की दर से उनके खाते में डी.बी.टी किया गया है। कृषि इनपुट योजना अन्तर्गत 15,979 किसानों के खाते में 07 करोड़ 13 लाख रूपये भेजे गए हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा जिले में 41,385 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। 30 हजार 749 स्वयं सहायता समूहों को 676 करोड़ रूपये बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है।

01 लाख 72 हजार दीदीयों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है तथा प्रधानमंत्री बीमा योजना से जोड़ा गया है।सभी जीविका दीदी के परिवार के असंगठित कामगारों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर कराया जा चुका है। कोरोना महामारी के दौरान दीदीयों ने 32.5 लाख मास्क का निर्माण कर इस बीमारी से बचाव में अपना अमूल्य योगदान दिया है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज इस पुनीत अवसर पर जब यह प्रमंडल अपने 49 वें वर्ष के कार्यकाल में है। हम समाज के सभी लोगों का आह्वान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुलकर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर स्वस्थ एवं समृद्ध देश का निर्माण करने में अपना योगदान देंगें।

फॉरेन ट्रेड एवं क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन में नौकरी एवं रोजी - रोजगार की अपार संभावना

January 22, 2022
Dbg

22.01.2022 (दरभंगा) : सी एम कॉलेज में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के तहत संचालित एक वर्षीय 6 सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकित छात्र- छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा फूलो पासवान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा, दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक विशाल गौरव, पत्रकारिता के कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया, फॉरेन ट्रेड के कोऑर्डिनेटर प्रो रितिका मौर्या, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डा मसरूर सोगरा, ई-कॉमर्स के कोऑर्डिनेटर डा ललित शर्मा तथा क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोऑर्डिनेटर डा मनोज कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण विचार रखे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य डा फूलो पासवान ने सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकित छात्र- छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि कैरियर ओरिएंटेड कोर्स कर छात्र समाजोपयोगी बने तथा राष्ट्र- निर्माण के सहभागी भी हों। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों को पूरा कर छात्र विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुशल एवं योग्य बनते हैं जो खुद भी नौकरी एवं रोजगार प्राप्त कर सकेंगे तथा दूसरों को भी रोजगार प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में विशाल गौरव ने कहा कि टैलेंट जन्मजात नहीं होता, बल्कि इसे प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत एवं निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। उन्होंने छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल, क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, कोलैबोरेशन भाव तथा कंप्यूटर ज्ञान में निरंतर वृद्धि करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छात्र इन सर्टिफिकेट कोर्सों को करें, क्योंकि इनकी मार्केट में काफी मांग है। वर्तमान समय में टीमवर्क का भी काफी महत्व बढ गया है। इसलिए उन्होंने कुछ प्रोजेक्टों को छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से करवाने के महत्व पर बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि छात्र समय की मांग को देखते हुए रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स कर रोजगारदाता बनें। उन्होंने कहा कि सी एम कॉलेज ज्ञान की पवित्र भूमि है, जहां मनोयोग से पढ़ने वाले छात्र निश्चय ही सफल होते हैं। वर्तमान युग ज्ञान का युग है। छात्र अपनी सामान्य पढ़ाई करते हुए इन रोजगारपरक कोर्सों को उचित रूप से करते हुए कुशल एवं योग्य बनें। विषय प्रवेश कराते हुए कोर्सों के चीफ कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया ने कहा कि यूजीसी के निर्देशानुसार आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। इसके माध्यम से छात्रों में उत्तरदायित्व का बोध, आंतरिक क्षमता का विकास, शिक्षकों व साथी छात्रों से परिचय तथा अपने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती है। दीक्षारंभ से छात्र सहजता का अनुभव करते हैं, उनकी शैक्षणिक रुचि बढ़ती है तथा गुरु- शिष्य संबंध भी मजबूत होता है। फॉरेन ट्रेड की कोऑर्डिनेटर प्रो रितिका मौर्या ने बताया कि दो देशों के मध्य उपलब्ध संसाधनों का आदान-प्रदान ही विदेशी व्यापार है। मार्च 2020 के डाटा के अनुसार भारत के कुल जीडीपी का 48% भाग विदेशी व्यापार से प्राप्त हुआ। विश्व के 190 देशों को भारत अपना सामान बेचता है, जबकि 140 देशों से विदेशी व्यापार द्वारा सामान खरीदता है।

आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बिना कोई भी देश अधिक विकास नहीं कर सकता है। फॉरेन ट्रेड में सरकारी व प्राइवेट नौकरियों एवं रोजी- रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में कम से कम दो से तीन लाख प्रतिवर्ष की सैलरी प्रदान की जाती है। क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोऑर्डिनेटर डा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस कोर्स को करने से छात्रों में सृजनशीलता की कुशलता आती है। वे बेझिझक अंग्रेजी बोलना एवं लिखना, ड्राफ्टिंग करना सीखने के साथ ही अच्छे अनुवादक भी बनते हैं, जिनका सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में काफी मांग बढ़ी है। डा मसरूर सोगरा ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पुस्तकें व्यक्ति को हुनरमंद एवं अच्छा व उपयोगी इंसान बनाते हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पब्लिक पुस्तकालयों में इन कोर्सों को करने वाले छात्रों को नौकरी प्राप्त होती है। वहीं डा ललित शर्मा ने ई-कॉमर्स के स्वरूप एवं उसके महत्व को बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में नौकरी एवं रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस छात्र- प्रेरण कार्यक्रम में एक सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें अमरजीत कुमार आदि ने काफी सहयोग किया, जबकि काजल कुमारी एवं छोटी कुमारी ने मंगलमय दिन आजु हे पाहुन छत आयल... स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। डा ललित शर्मा के सफल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रो रितिका मौर्या ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा मनोज कुमार सिंह ने किया।

डीसीएचसी एवं डीएमसीएच के कोविड मरीजों के लिए लंच हुआ App

January 22, 2022
Dbg

22.01.2022 (दरभंगा) : एनआईसी दरभंगा में डीएम राजीव रौशन के द्वारा डेडीकेटेड कोविड सेंटर, परीक्षा भवन जिला स्कूल, दरभंगा एवं डीएमसीएच, दरभंगा में भर्ती होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के प्रबंधन हेतु कोविड-19 एप्प का शुभारंभ किया गया। इस एप्प में भर्ती होने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन नंबर, उनके नाम-पता, भर्ती की तारीख, बेड नंबर, उम्र, पिता के नाम, जिले का नाम, मोबाइल नंबर एवं एक अटेंडेंट का मोबाइल नंबर डाला जाएगा, और जैसे ही सबमिट किया जाएगा दाहिने और बने हरे रंग का बेड संख्या वाले एक खाना स्वत: लाल रंग का हो जाएगा। इस एप्प में मरीज के पल्स रेट, तापमान, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, (spo2)एसपीओ-2 %, ऑक्सीजन दर, श्वसन दर की स्थिति सुबह शाम अद्यतन की जाती रहेगी। यदि मरीज का बेड कभी शिफ्ट किया जाता है तो हरे रंग के खाने में आबंटित नया बेड दिखने लगेगा और एप्प में प्रविष्टि होते ही दोनों मोबाइल नंबर पर एस एम एस के माध्यम से मरीज एवं मरीज के अटेंडेंट को अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी, इससे अटेंडेंट को डीएमसीएच या डीसीएचसी में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाएं तरफ के हरा खाना प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध बेड की संख्या के अनुसार नंबर सहित अंकित है। यह एप आज से क्रियान्वित हो गया है। इस अवसर पर एनआईसी में सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, डीएमसीएच के प्राचार्य के0एन0 मिश्रा, डीएमसीएच के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ0अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, डीपीएम हेल्थ विशाल कुमार, जिला आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ

January 22, 2022
Dbg

21.01.2022 (दरभंगा) : आज जनस्वास्थ्य से जुड़ा और बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस ऐतिहासिक मौके पर बोलते हुए सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर जी ने कहा की आज का दिन संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर सांसद ने सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दरभंगा के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच एवं दृढ़ निश्चय के कारण ही आज दरभंगा में एम्स का निर्माण संभव हो सका है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिथिला क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर मुहैया कराने को मद्देनजर रखते हुए बिहार के दरभंगा में नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी दिया था। दरभंगा एम्स का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक निदेशक पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में 1264 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एम्स में अस्पताल, मेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए टीचिंग ब्लॉक, आवासीय परिसर और संबंध सुविधाओं/सेवाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, आयुष ब्लॉक, ऑडिटोरियम, नाइट सेंटर, गेस्ट हाउस, हॉस्टल और आवासीय मकान का भी निर्माण होगा। एम्स में 100 यूजी (एमबीबीएस) के साथ 60 नर्सिंग बीएससी की पढ़ाई भी होंगी। इसके अलावा यहां पीजी, डीएम, एमसीएच जैसे सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम भी आरंभ किया जाएगा। सांसद ने कहा कि दरभंगा में एम्स में 15-20 सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट होंगे जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाएगा, उन्होंने कहा की एम्स बन जाने से प्रतिदिन लगभग 5000 रोगी का ओपीडी और प्रतिमाह 2000 रोगी का आईपीडी में इलाज होगा। सांसद ने कहा कि एम्स राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है और उसी के अनुरूप दरभंगा में इसका निर्माण किया जा रहा है।

इसके स्थापित हो जाने से संपूर्ण मिथिला क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान जैसे सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दरभंगा में बन रहे इस 750 बेड की क्षमता वाले एम्स में इमरजेंसी, ड्रामा बेड, आईसीयू बेड, आयुष बेड, प्राइवेट बेड, स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी बेड शामिल होगा।सांसद ने कहा कि दरभंगा में एम्स स्थापित हो जाने से यहां विभिन्न संकाय और गैर संकाय पदों पर लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा एवं इसके अलावा एम्स के आसपास बनने वाले शॉपिंग सेंटर, रेस्ट हाउस, कैंटीन, होटल आदि सुविधाओं और सेवाओं के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 20000 रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा की आज से प्रारंभ हुए एम्स बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य के दौरान भी हजारों लोगों को पर्याप्त रोजगार मिलेगा। एम्स के निर्माण हो जाने से दरभंगा शहर की सूरत बदल जाएगी और इससे उत्तर बिहार के 22 जिला सहित नेपाल के सीमावर्ती इलाके के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के बाद दरभंगा सहित उत्तर बिहार के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

इस कार्यक्रम में नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा, डीएमएची प्रिंसिपल डॉ के एन मिश्रा, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, विवेकानंद पासवान, बैद्यनाथ झा बैजू, पारसनाथ चौधरी, अभयानंद झा, ज्योतिकृष्ण झा, सुजीत मल्लिक, कृष्ण भगवान झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, बालेंदु झा, अभिषेक कर्ण, तनवीर हसन, उमेश चौधरी, ध्रुव मंडल, मुचकुंद झा, डॉ अमोद झा, गौडी पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।