DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सर्जना निखार शिविर का हुआ समापन समारोह

July 06, 2022
Dbg

05.07.2022 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा सर्जना निखार शिविर के समापन समारोह में विविध विधाओं से सजी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव से ही छात्र-छात्राओं की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर के राष्ट्रभाव को जागृत व प्रकट करने का अवसर देते रही है। युवाओं की शक्ति को रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर राष्ट्र हित के लिए तैयार करने वाला विश्वविद्यालय है विद्यार्थी परिषद्। जहां एक तरफ 'मिशन साहसी' के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने लाखों छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने व आत्मविश्वास पैदा करने में सफलता पाई है वहीं ऋतुमती अभियान के माध्यम से महिला स्वास्थ्य के लिए मुहिम चला रखा है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मत, पंथ, संप्रदाय से निरपेक्ष होकर अभाविप सदैव ही राष्ट्र प्रथम का भाव सिखाने वाले संगठन का नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्।विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने संबोधित करते हुए पिछले 15 वर्षों से अभाविप दरभंगा के द्वारा सतत् रूप से आयोजित होते आ रहे "सर्जना निखार शिविर" की सराहना की तथा प्रशिक्षकों को जामवंत तो शिक्षार्थियों को हनुमान की संज्ञा दी। कला को ईश्वर की कृति बताते हुए प्रशिक्षित छात्राओं के कला प्रदर्शन व प्रदर्शनी की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा कि। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि विगत 15 वर्षों से पूरे भारत भर में दरभंगा इकाई के कार्यक्रम सर्जना निखार शिविर की चर्चा होती है। पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनको विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण पिछले 2 वर्ष में इस शिविर का आयोजन नहीं हो पाया था। पुनः शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों छात्राएं हिस्सा ली हैं। विभाग संयोजक उत्सव परासर ने बताया कि 2 वर्षों के बाद आयोजित हो रहे इस शिविर में उत्साह पूर्ण ढंग से छात्राएं भाग ली हैं तथा इसके समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री साक्षी सिंह, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय की विशेष उपस्थिति से जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दिखी है।

जिला संयोजक हरिओम झा तथा नगर सह मंत्री अणिमा सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समापन समारोह में विविध विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दर्जनों छात्राएं अपने संगीत, नृत्य, पेंटिंग, सिक्की आर्ट, भाषण कला, समाचार लेखन आदि कौशल का प्रदर्शन की तथा अपना अनुभव प्रकट किया।

कार्यक्रम में विविध विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों यथा आरबी ठाकुर, अनुराधा लाला, मोहित पाण्डेय, श्रेया सिंह, ए के झा, प्रजेश कुमार झा, राहुल सिंह, अनामिका कुमारी, आंचल कुमारी, सत्येन्द्र झा, विशाल कुमार, संतोष दत्त झा आदि को सम्मानित किया गया। नगर मंत्री सूरज ठाकुर ने मैथिली भाषा में बोलते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में नीली रानी, दीपशिखा, गुड़िया, सिम्मी ठाकुर, काजल, निधि, राहुल सिंह, अनीश श्रीवास्तव, कौशल झा, रवि यादव, अमित शुक्ला, अमित वत्सल, वागीश झा, ऋषिकेश आचार्या, राघव आचार्य, आनंद कुमार, शुभम चौधरी, सूरज चौधरी, नीतीश मिश्रा, उज्ज्वल राज, शिव सुंदर कुमार, सुमित सिंह, आशुतोष गौरव, सुमन सिंह, आर्यन सिंह, सुमित मिश्रा, नीली, मंगल जी, राजेश कुमार आदि का विशेष योगदान के साथ उपस्थित रहे। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

द्रौपदी मुर्मू जी को सांसद ने किया सम्मानित

July 06, 2022
Dbg

05.07.2022 (दरभंगा) : पटना आगमन पर होटल मौर्या में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर द्वारा मिथिला परंपरा अनुसार मिथिला पेंटिंग पाग, चादर, मखान माला व मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया । वहीं सांसद के नेतृत्व में प्रख्यात विद्वानों द्वारा शंखवादन कर बिहार की भूमि पर द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने आठ करोड़ मिथिलावासियों सहित संपूर्ण बिहारवासी की ओर से द्रौपदी मुर्मू को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए मिथिला के केंद्र दरभंगा आने का भी आमंत्रण दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू झारखण्ड की राज्यपाल रहीं है और वह ओड़िशा की एक संथाल परिवार ताल्लुक रखती है। उन्होंने कहा कि द्रोपदी मुर्मू का संघर्षमय जीवन अपने आप में एक उदाहरण है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाकर संपूर्ण देश के न केवल महिला समाज अपितु समस्त आदिवासी समाज को गौरवान्वित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मुर्मू को प्रत्याशी बनाना प्रधानमंत्री मोदी के समदर्शी सोच को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जो एक दलित परिवार से आते है, पिछली सत्र में उनको इस पद का प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री ने एक नजीर पेश किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई द्वारा भी अपने कार्यकाल में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाकर ऐतिहासिक कार्य किये थे, जिसका सराहना संपूर्ण विपक्ष द्वारा किया जाता रहा है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के सोलहवें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। उन्होंने सभी दलों से द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए अपार मतों से जीत दिलाने का अपील किया। सांसद ने कहा कि कई सारे विपक्षी पार्टी द्वारा मुर्मू को समर्थन देने और प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि द्रोपदी जी का जीत सुनिश्चित है।

Coffee with SP - डा. कुमार आशीष (एसपी) की एक अनूठी पहल

June 30, 2022
Dbg

30.06.2022 (DarbhangaOnline Desk) : मोतिहारी एसपी डॉ• कुमार आशीष के नेतृत्व में समस्त मोतिहारी पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस को जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी कार्यक्रम से हुई। इसमें शहर के के स्कूली बच्चों के साथ एनसीसी के रंगरूटों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी को एसपी द्वारा नगर थाना से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। पुलिस केंद्र में समापन उपरांत सभी प्रतिभागियों को नशा विमुक्ति एवं शराबबंदी के सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के बारें में बताया गया। इस अवसर पर नशा विमुक्ति जागरूकता दौड़ का आयोजन नगर थाना से पुलिस केंद्र तक आयोजित किया गया। इस दौड़ के माध्यम आमलोगों को नशा और शराब के सामाजिक दुष्प्रभावों से जागरूक किया गया।

जागरूकता दौड़ में सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले चयनित 3 प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। पुलिस केंद्र मोतिहारी में नशा विमुक्ति और शराबबंदी पर आधारित एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक 14 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। नाश विमुक्ति और शराबबंदी थीम पर केंद्रित सबसे उम्दा ड्राइंग के लिए चायनीज 03 प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र से पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। मोतिहारी पुलिस के सभी थानों, सभी अंचल निरीक्षक, सभी एसडीपीओ कार्यालयों, पुलिस केंद्र एवं पुलिस कार्यालय में वृक्षारोपण द्वारा मोतिहारी पुलिस की पर्यावरण मित्रवत पुलिसिंग के माध्यम से नशाबंदी और शराबबंदी की संकल्पना को और मजबूत किया।

युवाओं को नशा विमुक्ति और शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन में एक सक्रिय भूमिका निभाने एवं उनको इस मुहिम के लिए जागरूक करने हेतु एसपी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम दिनांक 26.06.2022 को Coffee with SP का आयोजन न्यू ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शीर्षत कपिल अशोक, भा•प्र•से•, डीएम, मोतिहारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम द्वारा मोतिहारी पुलिस की इस नयी पहल को नशा विमुक्ति एवं शराबबंदी अभियान के लिए एक गेमचेंजर एवं तीव्र उत्प्रेरक बताया गया।कार्यक्रम में शिरकत करते हुए डी•आर•सिंह, कमांडेंट, एसएसबी द्वारा नशा विमुक्ति एवं शराबबंदी के संबंध में युवाओं को एसएसबी की पहल के बारें में बताने के साथ-साथ एसएसबी में युवाओं के लिए कैरियर के मौकों के बारें में बताया। कार्यक्रम में शामिल सौरभ सुमन यादव, भा•प्र•से•, अनुमंडल अधिकारी, मोतिहारी सदर एवं चंद्र प्रकाश, भा•पु•से•, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा यूपीएससी एग्जाम की तैयारियों की बारीकियों को युवाओं को बताने के साथ-साथ युवाओं को नशाबंदी एवं शराबबंदी को साकार करने में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष, भा•पु•से• द्वारा सभी युवाओं को मोटिवेट करते हुए समाज के अच्छे नागरिक के रूप में ऊर्जा और उत्साह के साथ नशाबंदी एवं शराबबंदी को लागू करने में सहयोग की अपील की गयी। एसपी द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को उनके कैरियर के चुनाव, उसकी शिद्दत से तैयारी एवं सफलता के बेहद खास गुर बताया गया। कार्यक्रम में सभी युवाओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने छात्र जीवन, यूपीएससी एग्जाम की तैयारी और सफलता के लिए संघर्ष के बारें में बताते हुए उनको एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नशा विमुक्ति एवं शराबबंदी को साकार करने की दिशा में एसपी द्वारा 2000 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल न होने एवं आजीवन शराब का सेवन न करने की शपथ दिलाई गयी। सभी प्रतिभागियों को शराब की बुराइयों एवं शराबबंदी के क्रियान्वयन में पुलिस द्वारा की गई कठोर कार्रवाइयों से प्रिंटेड पम्पलेट के द्वारा जागरूक किया गया। एसपी द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को कानून का पालन करने वाला अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए शराब से संबंधित किसी भी सूचना के लिए सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 15545 के उपयोग की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में एसपी द्वारा युवा पीढ़ी के शराबबंदी एवं नशा विमुक्ति से जुड़े विभिन्न शंकाओं एवं कानून के प्रावधानों से संबंधित सवालों का भी सटीक एवं सुस्पष्ट उत्तर दिया गया। इस परस्पर संवादात्मक कार्यक्रम के द्वारा एसपी श्री कुमार ने युवा पीढ़ी को नशा विमुक्ति एवं शराबबंदी के सशक्त अनुपालन की ओर प्रेरित करते हुए इससे समाज को होने वाले दूरगामी फायदों के बारे में जागरूक किया। युवाओं को नशाबंदी एवं शराबबंदी के सकारात्मक सामाजिक प्रभावों से जागरूक करते हुए उनको एक अपराध मुक्त समाज के नवनिर्माण में सहयोग करने की अपील कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। उपस्थित सभी युवाओं ने बेहद ओज और ऊर्जा के साथ सरकार के नशा विमुक्ति और शराबबंदी के महाअभियान में अपना हर संभव सहयोग देने की शपथ ली।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी के अलावा सभी एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष, मोतिहारी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा), जिला समादेष्टा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), इत्यादि भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

श्यामा माई मंदिर न्यास समिति की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

June 30, 2022
Dbg

30.06.2022 (दरभंगा) : दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर के न्यास समिति द्वारा आज मंदिर परिसर में अवस्थित सभागार में श्यामा माई मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे डीएम सह न्यास समिति के पदेन सचिव राजीव रौशन के द्वारा इस बैठक में भाग लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में आयोजित श्यामा माई मंदिर न्यास समिति की बैठक में पहली बार किसी डीएम ने भाग लिया। बैठक में मंदिर को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें नौका विहार में बच्चों से लिए जाने वाले शुल्क 50 रुपये प्रति टिकट को घटाकर 20 रुपये करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व कल्याण कार्य हेतु जन कल्याण समिति बनाई गयी, जो जन सुविधा एवं जनकल्याण के कार्यों की निगरानी एवं अनुश्रवण करेगी। बैठक में श्यामा माई मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष कमला कांत झा एवं कार्यकारी सचिव सह कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय श्रीपति मिश्र, मंदिर के प्रबंधक, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

डीएम ने पुअर होम में चल रहे आई हॉस्पिटल, डेंटल क्लिनिक सहित कई कार्यों का निरिक्षण किया

June 30, 2022
Dbg

30.06.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन द्वारा पुअर होम में चल रहे आई हॉस्पिटल, डेंटल क्लिनिक, आयुर्वेद योगा केन्द्र(जो संचालित नहीं है), सृजन मिथिला पेंटिंग एवं वहाँ पर चल रहे सभी कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीएम द्वारा पुअर होम में चल रहे दोनों विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि पुअर होम परिसर में 2 विद्यालय संचालित किए जाते हैं, जिसमें एक मूक बधिर विद्यालय एवं दूसरा नेत्रहीन विद्यालय है। नेत्रहीन विद्यालय में 58 तथा मुक्त बधिर विद्यालय में 39 बच्चे नामांकित हैं। वहाँ उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय भवन का रंग रोगन एवं मरम्मति कराने हेतु कार्यपालक अभियंता (भवन) को पत्र लिखा गया है। इस अवसर पर सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी व पुअर होम के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।