DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रोफेसर को मिली धमकी काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना, सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य का कोई जगह नही है

November 26, 2022
Dbg

24.11.2022 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रेम मोहन मिश्रा सहित दो को जान से मारने की धमकी मिलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना और राज्य सरकार की नाकामी का एक उदाहरण मात्र है। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रो० मिश्रा को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफा प्राप्त हुआ है जिसके अंदर धमकी भरा पत्र था लिखा है। जिससे प्रो० मिश्रा सहित उनका पूरा परिवार सदमे में है। सांसद ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य का कोई जगह नही है। घटना में त्वरित कारवाई को लेकर सांसद डॉ ठाकुर ने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर दोषियों को चिन्हित कर तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मिश्रा एवं उनके परिवार को जिला प्रशासन उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए। सांसद डॉ ठाकुर ने चंदौना कॉलेज के प्रोफेसर और कलीगांव निवासी प्रो० आनंद ठाकुर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि विगत दुर्गा पूजा में अपराधियों ने उन्हें घर से बुलाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, और लंबे इलाज के बाद उनका दुखद निधन हो गया।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा आतंकी का पनाहगार बनता जा रहा है। वर्ष 2006 में मुम्बई की लोकल ट्रेन बम विस्फोट में सिमी का हाथ था और संगठन के कई लोग दरभंगा से भी गिरफ्तार हुए थे। इसी प्रकार हैदराबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में इंडियन मुजाहिदीन संगठन का नाम आया और समस्तीपुर का रहने वाला तहसीन गिरफ्तार हुआ था। देश के विभिन्न जगहों में हुए बम विस्फोट में भी कथित संलिप्तता के आरोप में एक दर्जन लोग जो इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हुए पाए गए, जिनकी दरभंगा से गिरफ्तारी हुई थी। उस वक्त एनआईए की जांच में भी यह बात सामने आई थी कि इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य कफील अहमद,आंतकवादी यासीन भटकल आतंकवाद का प्रशिक्षण देने के लिए दरभंगा को ही चुना था।

दरभंगा रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेशन स्टेशन बनाने हेतु वरीय पदाधिकारीयों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

November 26, 2022
Dbg

24.11.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेशन स्टेशन बनाने हेतु भारत सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे के वरीय पदाधिकारीयों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त-सह-उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, यातायात उपाधीक्षक के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संभावित प्रोजेक्ट का पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिखाया गया, जिसके आलोक में रेलवे जंक्शन के सामने वाली सड़क को 16 मीटर चौड़ीकरण करने, जिला परिषद की दुकान को हस्तांतरित कराने, साथ-साथ हराही तलाब को सौंदर्यीकरण करने, म्यूजियम गोमती के पास प्रस्तावित आर.ओ.बी का कार्य शीघ्र कराने एवं अतिक्रमण हटाने आदि के बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे के वरीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कार्य को हर हाल में अगले तीन माह के में प्रारंभ किया जाना है, जिसके आलोक में डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेलों पर स्थित कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों को मेजर अपग्रेडेशन हेतु चुना गया है। इस इस सूची में दरभंगा दरभंगा स्टेशन को भी नामित किया गया है। RLDA (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) द्वारा इस स्टेशन के पुनर्विकास हेतु मास्टर प्लान, प्राक्कलन और डी.पी.आर. तैयार करने हेतु विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा चुका है।

आर्किटेक्ट द्वारा ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसकी फिजी बिलिटी जाँच एवं भौगोलिक सत्यापन हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक - 2 समस्तीपुर मनीष शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम तथा RLDA की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय रेल पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ भी विस्तृत चर्चा की गयी और उनके भी सुझाव लिए गये। प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत इस स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग Arrival concourse और Departure cancourse बनाया जाएगा। अगले 45 वर्ष में यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हेतु 72 मीटर चौड़ा Departure Concourse बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी यात्रियों को प्रतीक्षा हेतु बैठने की व्यवस्था और खान-पान को सारी सुविधाएँ इसी comcourse लेवल पर उपलब्ध करायी जाएगी।आगमन वाले यात्रियों के लिए दोनों छोर पर अलग Concourse (FoB) का प्रावधान होगा। प्रत्येक Concourse पर आने-जाने हेतु लिफ्ट, सीढ़ी, एस्केलेटर का प्रावधान होगा। स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र में भी नया स्टेशन भवन और सर्कुलेटिंग एरिया सहित टिकट खिड़की इत्यादि निर्माण किया जाएगा। कुल मिलाकर इस परियोजना पर 300 करोड़ रूप का व्यय होने का अनुमान है, मास्टर प्लान अनुमोदन के बाद ही सही प्राक्कलित राशि ज्ञात हो सकेगी।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 मोटरसाइकिल बरामद, पांच गिरफ्तार

November 26, 2022
Dbg

20.11.2022 (दरभंगा) : विगत दिनों शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ गयी थी। दरभंगा पुलिस के लिए चुनौती का विषय था। इस क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ अमित कुमार ने बेता ओपी में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की शहर के वीआईपी रोड में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक काला-लाल रंग के पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, उस पर सवार दो लड़के तेजी से चलाते हुए आ रहा था। उसने जैसे ही पुलिस को देखा अपना मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। पुलिस द्वारा दोनों से नाम पता पूछने पर मोनू कुमार महतो, साकिन गंज वाजितपुर, थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा तथा मुकेश कुमार यादव साकिन भैरोपट्टी वाजितपुर थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा बताया। दोनों से जब गाड़ी के कागज़ की मांग पुलिस द्वारा की गयी तो दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों की जेब तलाशी ली तो दोनों के पेंट से दो मास्टर चाबी मिला। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया की पुलिस के सघन पूछताछ में दोनों ने बताया की उक्त मोटरसाइकिल चोरी का है और उसके साथ सुजीत कुमार यादव साकिन ककरघट्टी, थाना सदर जिला दरभंगा भी है।

तीनो मिलकर मोटरसाइकिल चोरी का काम शहर में घूम घूमकर दो तीन वर्षों से करता आ रहा है। चोरी की गयी मोटरसाइकिल को मधुबनी जिला अंतर्गत नितीश कुमार राय, आनंद कुमार सहनी दोनों थाना जयनगर जिला मधुबनी एवं नरेश यादव उर्फ़ कारी यादव थाना बासोपट्टी जिला मधुबनी को बेचते है। दोनों के निशानदेही पर दोनों के घर से पुलिस द्वारा छापामारी कर चोरी के 04 मोटरसाइकिल बरामद किया एवं सुजीत कुमार यादव के घर से एक। मधुबनी जिला से भी पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर नितीश कुमार राय एवं आनंद कुमार सहनी के घर से पांच मोटरसाइकिल बरामद किया। इस प्रकार छः स्थानों से कुल 10 मोटरसाइकिल एवं दो मास्टर चाबी बरामद किया गया तथा 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया की मोनू कुमार महतो का बहादुरपुर थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में केस दर्ज है तथा मुकेश कुमार यादव, नितीश कुमार राय का आपराधिक इतिहास पता किया रहा है। अभियुक्त आनंद कुमार सहनी जिला मधुबनी के बारे में उन्होंने बताया की देवधा थाने में कई धाराओं में केस दर्ज है तथा नरेश यादव उर्फ़ कारी यादव जिला मधुबनी का भी बासोपट्टी थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। एसडीपीओ ने बताया की नरेश यादव उर्फ़ कारी यादव फरार है जिसके लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

ग्रामीण सोलर लाइट योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार, अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया

November 24, 2022
Dbg

22.11.2022 (दरभंगा) : लहेरियासराय ओडिटोरियम में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार, अभियान द्वितीय चरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डीएम राजीव रौशन ने कार्यक्रम में शामिल दरभंगा जिले के सभी प्रमुख एवं मुखिया जी को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास के इंजनरुपी जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

जिस ग्राम सुराज का स्वप्न बापू ने देखा था, उसकी जीती जागती तस्वीर आप हैं। जनता के विश्वास को बनाए रखना, उनके विश्वास पर खरा उतरना आप की पहली जिम्मेवारी है। ग्रामीण विकास आप ही के हाथों में है। ग्राम स्तर के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, उनका संचालन एवं योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेवारी त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की है। पंचायती राज व्यवस्था में यह व्यवस्था की है कि जनता अपनी स्थानीय प्राथमिकता के अनुसार अपने विकास की योजना को खुद तय करेगी, बनाएगी और संचालित करेगी। सरकार भी इसके लिए अब सीधे पंचायत राज व्यवस्था को राशि उपलब्ध करा रही है, ताकि वे अपने क्षेत्र, अपने गांव का विकास अपनी प्राथमिकता के अनुसार करें और इसमें वहां के सभी जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जब तक हम खुद से चिंतन, मंथन करके विकास का कार्य नहीं करेंगे तो ऐसा लगेगा कि विकास योजना हमारी आवश्यकता अनुसार तय नहीं हुआ।इसलिए पंचायती राज व्यवस्था में सारी शक्ति पंचायती राज व्यवस्था को दी गयी है। इसके लिए आपको इन योजनाओं से हार्दिक लगाव रखना होगा, नहीं तो वह विकास या योजना टिकाऊ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना का उद्देश्य है कि वहां के लोगों को आवश्यकतानुसार समय पर शुद्ध उपलब्ध कराना, केवल संरचना खड़ा करना हमारा उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन संरचनाओं के रख-रखाव की जिम्मेवारी भी आपकी है।

आपका लगाव ही इस योजना को सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में शौच मुक्त अभियान के अंतर्गत वार्ड, पंचायत, प्रखंड एवं जिला को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाया गया। लेकिन, इसको स्थाई बनाए रखने के लिए वहाँ के नागरिकों का व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है, इसके लिए मुखिया जी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को आगे चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा की शत-प्रतिशत व्यवहार में परिवर्तन लाने में समय लगता है और उसके लिए आपका निरंतर प्रयास एवं लोगों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के प्रयास से ही भविष्य की उम्मीद की नीव अंकुरित होती है, इसलिए आप ही को प्रयास करना होगा। हम अपने महापुरुषों पर गर्व करते हैं, उनको इसलिए याद करते हैं कि उन्होंने हमारे उज्जवल भविष्य की नींव रखी। इसी तरह यदि आप चाहते हैं कि भावी पीढ़ी आप पर गर्व करे तो याद रखें आपको इसके लिए मेहनत करनी होगी, उम्मीद और आशा की नींव रखनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी की सोच है, कि परिवार को यदि नियमित आकार का एवं शिक्षित बनाना है तो हमें अपने बच्चियों को पढ़ाना होगा। इसी प्रकार से हमें स्वच्छ गाँव एवं समृद्ध गाँव के आदर्श को लेकर चलना होगा। प्रकृति में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, ग्लोबल वार्मिंग की दौर से पूरी दुनिया गुजर रही है, जिसके कारण अनायास मौसम में परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा का आगमन हो रहा है।

इसका कारण है पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक चक्र पूरा नहीं हो पा रहा है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। अगर हम अपशिष्ट पदार्थ का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से नहीं करेंगे तो इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी ऑर्गेनिक है उसे हम सही ढंग से कमपोस्ट में तब्दील करके उसका उपयोग करें तो हमें लाभ होगा। उन्होंने कार्बन चक्र को समझाते हुए कहा कि कचरे का उपयोग हम वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण कर कंपोस्ट के रूप में कर सकते हैं और इससे पर्यावरण को भी लाभ होगा और हमें भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम वैज्ञानिक तरीके से कचरे या अपशिष्ट पदार्थ का निष्पादन करते हैं तो, यह लाभदायक होगा। अगर इसे यत्र-तत्र छोड़ देंगे तो यह हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक होगा। इसलिए खुले में शौच मुक्त अभियान के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यक्रम को भी लेकर चलना होगा। यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो हम हमारा परिवार, हमारा समाज ही उस गंदगी से उत्पन्न बीमारियों का शिकार बनेगा।

उन्होंने कहा कि विकास की पहली आधारशिला विश्वास पर रखी जाती है और आप में यह विश्वास होना चाहिए कि यह योजना आपकी भलाई के लिए है। मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना मेरे, मेरे परिवार, मेरे समाज के लिए है। यदि रात्रि में प्रकाश रहेगा तो किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं होगी। जब मेरे मित्र, मेरे संबंधी इस रास्ते से गुजरेंगे तो उनमें सुरक्षा व स्वच्छता की भावना रहेगी। इसलिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि यह योजना आपके लिए है, तब ही आप वहां की जनता को समझा पाएंगे कि यह योजना उनके लिए है। उन्होंने कहा कि जब आप विकास से जुड़ेंगे तो आपके काम से, सरकार के दृष्टिकोण से जो विकास की लकीर बनेगी वह स्थाई होगी। उन्होंने कहा कि हमें यदि दरभंगा की तस्वीर और तकदीर बदलनी है तो विकास की लकीर रेत पर नहीं बल्कि पत्थर पर खींचनी होगी, जो कभी मिट न सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जब भी हम विकास के लिए कोई कार्यक्रम का शुभारंभ करते हैं तो इसके लिए सबसे पहले जागरूकता लाना आवश्यक होता है, साथ ही कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अपेक्षित होती है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत जिले के 50 पंचायतों का चयन प्रथम चरण में किया गया है, लेकिन अभी भी वहां के सभी घरों से कचरा नहीं उठ रहा है, साथ ही ठोस एवं तरल कचरा अलग-अलग डस्टबिन में नहीं रखा जा रहा है इसलिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के लिए पुनः 104 पंचायतों का चयन किया जा चुका है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा।

उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को भी अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री जिसका (बजट में) प्रावधान किया गया है, वही सामग्री प्रसंस्करण इकाई को प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका एवं आशा के माध्यम से किया जा सकता है।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना के संबंध में कहा कि यह सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन के लिए सभी लोगों को मिल-जुल कर कार्य करना होगा, जिससे कचरे से खाद बनाया जा सके और प्रदूषण व गंदगी जनित बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईन योजना को सात निश्चय पार्ट - टू अन्तर्गत स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव के तहत सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। दरभंगा जिला में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लगाने हेतु तीन एजेंसी यथा - मे0 ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (आई) लिमिटेड, मे0 आई.टी.आई लिमिटेड एवं मे0 लॉर्ड्स मार्क्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चयनित किया गया है। ये एजेंसी ब्रेडा द्वारा चयनित किये गये हैं और इन्हें कार्य करने हेतु दरभंगा जिला आवंटित किया गया है। उक्त सभी चयनित एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है। साथ ही तीनों एजेंसी को 06-06 प्रखण्ड एवं 103-103 पंचायत आवंटित किया गया है।

मे. ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (आई) लिमिटेड को बहादुरपुर, किरतपुर, घनश्यामपुर, सिंहवाड़ा, तारडीह एवं बिरौल प्रखण्ड आवंटित किया गया है। वहीं मे0.आई.टी.आई. लिमिटेड को केवटी, हनुमाननगर, जाले, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, अलीनगर एवं मनीगाछी प्रखण्ड तथा मे0 लॉर्ड्स मार्क्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान, बेनीपुर, सदर, हायाघाट एवं गौड़ाबौराम प्रखण्ड आवंटित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिलाधिकरी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग तथा ब्रेडा के प्रतिनिधि सदस्य है एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी सदस्य सचिव हैं।

तीनों एजेंसी के साथ एकरारनामा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 10-10 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाना है। इसके अलावा 10 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का ग्राम पंचायत द्वारा चयन किया जा सकता है, जिसे सार्वजनिक स्थल, खेल मैदान, पंचायत सरकार भवन जैसे जगहों पर लगाया जा सकता है। प्रथम चरण में प्रत्येक पंचायत के 04-04 वार्डों का चयन कर मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाएगा, जिसकी सूची सभी प्रखण्डों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 45 प्रतिशत् राशि का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा 15वीं वित्त आयोग के अनटाईड निधि से किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को 15वीं वित्त आयोग की राशि उपलब्ध करा दी गयी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा जिला स्तर के पदाधिकारी, तकनिकी पदाधिकारी एवं राज्य स्तर के पदाधिकारी अनुश्रवण कर पाएंगे।इसके उपरांत नल जल योजना के संधारण के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी गई तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संबंध में बताया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, सभी प्रमुख, मुखिया जी, पंचायत सचिव एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर अभियान चलाने की जरुरत है

November 24, 2022
Dbg

21.11.2022 (दरभंगा) : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जायजा लेने आयी स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय टीम के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को डीएम राजीव रौशन के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस क्रम में डॉ त्रिपाठी ने डीएम से डेटा के माध्यम से फाइलेरिया अभियान के दौरान दवा वितरण, दवा के सेवन, उसका प्रभाव, माइक्रोप्लान, अस्पताल की ढांचागत सरंचना, स्वच्छता, फील्ड में आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली, अभियान की मॉनिटरिंग व कार्यान्वयन विषय पर चर्चा की। डीएम ने केंद्रीय टीम को फाइलेरिया उन्मूलन में जिला प्रशासन के पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने मच्छरों को पनपने व स्वच्छता के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात करने की बात कही। इसके अलावा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल करने के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यकलापों की मॉनिटरिंग करने की बात डीएम ने कही। मीटिंग के दौरान डीएम ने विभाग को फाइलेरिया से बचाव को ले दिए जाने वाले खुराक को सही तरीके से बताने को कहा, व सामने में ही दवा खिलाने का निर्देश दिया, वहीं दवा सेवन के बाद किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा के लिए कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा ताकि सही समय पर लोगों को समुचित चिकित्सा मिल सके। फाइलेरिया की स्थिति, जानकारी व दिए गए सुझाव।

स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र ने सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिन्हा को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में फाइलेरिया की स्थिति, समस्या व निदान की जानकारी दी। दरभंगा प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को डॉ त्रिपाठी ने कहा कि जिला के हर चौथे व्यक्ति मैक्रोफाइलेरिया से पीड़ित हैं। शहर के 23 प्रतिशत लोगों को मैक्रोफाइलेरिया है। यह एक खतरनाक संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए स्वच्छता व दवा के वितरण व सेवन को लेकर बेहतर प्रबंधन ज़रूरी है। इसे लेकर सीएस को प्लान बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, साथ ही इसके निदान से अवगत कराया। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर हर पात्र व्यक्ति को आशा या स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा खिलाएं, ध्यान रखा जाए कि दवा बर्बाद न हो पाए।

इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को हर घर पर दस्तक देना होगा। डॉ त्रिपाठी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि अधिकांश लोग फाइलेरिया के बारे में जानते ही नहीं, इसे लेकर जागरूकता पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा डॉ त्रिपाठी ने प्रखंडो में फाइलेरिया दवा वितरण को लेकर आईडीए राउंड की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। डॉ त्रिपाठी ने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गांव स्तर पर अभियान चलाने को कहा, ताकि लोगों का फाइलेरिया से बचाव किया जा सके। मौके पर आईसीएमआर के डॉ सुब्रमन्यम, सीएफएआर के डॉ एस के पाण्डे, डीएमओ डॉ जेपी महतो, केयर की श्रद्धा झा, अंशु कुमार, धीरज सिंह, डब्ल्यू एच ओ के डॉ दिलीप व विभाग के कर्मी मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।